Breaking News

मीडियाकर्मी से उलझे कैलाश विजयवर्गीय, ‘फोकट सवाल मत पूछो’ : वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी, Kailash Vijayvargiya gets into an argument with a media person, says, 'Don't ask useless questions'; apologises after video goes viral.

मीडियाकर्मी से उलझे कैलाश विजयवर्गीय ‘फोकट सवाल मत पूछो’  वीडियो वायरल होने पर मांगी माफी

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर सवाल से भड़के कैबिनेट मंत्री, अपशब्दों का वीडियो वायरल, देर रात सोशल मीडिया पर जताया खेद

इंदौर (मध्यप्रदेश) — भागीरथपुरा दूषित पानी कांड को लेकर इंदौर में उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मीडिया के एक सवाल पर भड़क उठे। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बैठक के बाद बाहर निकलते समय उन्होंने एक मीडियाकर्मी के प्रश्न को लेकर आपा खो दिया और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Source:Social media 

एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे

घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से प्रभावित लोगों से अस्पतालों में मुलाकात करने के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। यहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों, नगर निगम और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा बैठक की। बैठक में नगर निगम की व्यवस्थाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी भी जाहिर की।

Source:Social media 

सवाल सुनते ही भड़के मंत्री विजयवर्गीय

बैठक समाप्त होने के बाद जैसे ही कैलाश विजयवर्गीय बाहर आए, एक मीडियाकर्मी ने उनसे सवाल किया कि निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान पीड़ितों द्वारा जमा कराई गई राशि अब तक वापस क्यों नहीं की गई, जबकि इसकी घोषणा पहले की जा चुकी थी। इसके साथ ही इलाके में पीने के पानी की समस्या बने रहने का मुद्दा भी उठाया गया। सवाल सुनते ही मंत्री विजयवर्गीय नाराज हो गए और मीडियाकर्मी से कहा कि “फोकट के सवाल मत पूछो”। मीडियाकर्मी द्वारा यह कहे जाने पर कि वह खुद क्षेत्र से होकर आया है, मंत्री ने कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया और वहां से आगे बढ़ गए। इस दौरान पार्षद कमल वाघेला मंत्री के समर्थन में सामने आए और मीडियाकर्मी से तीखी बहस करने लगे।

Source:Social media (Viral Video)

घटना का वीडियो वायरल

घटना का वीडियो जैसे ही इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। मामला बढ़ता देख देर रात कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया के माध्यम से माफी मांगते हुए खेद प्रकट किया।

                                 Source:Social media 

सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी 

अपने बयान में उन्होंने कहा कि वह और उनकी टीम पिछले दो दिनों से लगातार प्रभावित क्षेत्र में काम कर रही है और बिना सोए हालात सुधारने में जुटी हुई है। दूषित पानी के कारण लोगों की तबीयत खराब हुई है और कुछ लोगों की मृत्यु भी हुई है। ऐसे दुखद हालात में मीडिया के एक सवाल पर उनके शब्द गलत निकल गए, जिसके लिए उन्होंने सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना की। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती और लोग सुरक्षित नहीं हो जाते, तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे।

‘Don’t Ask Free Questions’ Row: Kailash Vijayvargiya Snaps at Journalist Over Indore Contaminated Water Case, Apologizes After Video Goes Viral

Cabinet Minister Loses Temper Over Question on Bhagirathpura Water Contamination Case, Abusive Remarks Go Viral, Apology Issued Late Night

Kailash Vijayvargiya, Indore water contamination case, Bhagirathpura polluted water, Indore news, viral video Indore minister, Kailash Vijayvargiya apology, media controversy Indore, MP political news, Indore MGM Medical College meeting, इंदौर समाचार, कैलाश विजयवर्गीय, दूषित पानी कांड, भागीरथपुरा, मीडिया विवाद, वायरल वीडियो, मध्यप्रदेश राजनीति, Indore News, MP News, Political Controversy, भारतम न्यूज, bharatam news 

#KailashVijayvargiya #IndoreNews #Bhagirathpura #DushitPaniKand #ViralVideo #MPPolitics #MediaControversy #IndoreWaterCrisis #MadhyaPradesh #BreakingNews #bharatamnews #भारतमन्यूज

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();