गहनों से भरा बैग ऑटो में छूटा,ऑटो चालक की ईमानदारी और सागर पुलिस की तत्परता से मिला बैग,A bag full of jewellery was left in an auto-rickshaw; thanks to the honesty of the auto-rickshaw driver and the promptness of the Sagar police, the bag was recovered.
गहनों से भरा बैग ऑटो में छूटा ऑटो चालक की ईमानदारी और सागर पुलिस की तत्परता से परिवार को मिला सामान
भोपाल से लौटते वक्त बस स्टैंड से घर जाते समय हुआ हादसा, CCTV और सोशल मीडिया से ट्रेस हुआ ऑटो, ड्राइवर ने खुद लौटाया बैग
सागर (मध्यप्रदेश) — सागर शहर में एक ऑटो चालक की ईमानदारी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार को बड़ी राहत मिली। भोपाल से लौटकर घर जा रहे एक परिवार का करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहनों और नकदी से भरा बैग ऑटो में ही छूट गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई और कुछ ही घंटों में बैग सुरक्षित परिवार को लौटा दिया।
भोपाल से बस द्वारा सागर लौटा था परिवार
जानकारी के अनुसार, चितौरा बेरखेड़ी निवासी कैलाश रजक अपने परिवार के साथ भोपाल से बस द्वारा सागर लौटे थे। बस स्टैंड से उन्होंने ऑटो के माध्यम से घर की ओर सफर किया। घर पहुंचने पर उन्हें याद आया कि गहनों और कपड़ों से भरा बैग ऑटो में ही रह गया है। बैग में लगभग 5 लाख रुपए के जेवरात और 5300 रुपए नकद रखे थे।
महिलाएं रोते-बिलखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं
कीमती सामान खोने की आशंका से परिवार घबरा गया और घर की महिलाएं रोते-बिलखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसआई आरकेएस चौहान और उनकी टीम ने बस स्टैंड से यूनिवर्सिटी रोड तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संबंधित ऑटो नजर आ गया, जिसे परिजनों ने पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने ऑटो की तस्वीर शहर के सोशल मीडिया ग्रुप्स में साझा की। फोटो वायरल होते ही वह ऑटो चालक मुकेश मिश्रा तक पहुंच गई।
सीट पर बैग सुरक्षित रखा मिला
फोटो देखकर मुकेश मिश्रा ने तुरंत अपनी ऑटो की जांच की, जहां पीछे की सीट पर बैग सुरक्षित रखा मिला। बिना किसी देरी के वे बैग लेकर सीधे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के सामने बैग खोलकर जांच की, जिसमें सभी गहने, नकदी और कपड़े सुरक्षित पाए गए।अपना कीमती सामान वापस पाकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। इस सराहनीय कार्य के लिए एएसपी लोकेश सिन्हा ने ऑटो चालक मुकेश मिश्रा की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उन्हें फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
ईमानदारी जिंदा है
यह घटना न केवल पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि आज भी समाज में ईमानदारी जिंदा है।
Sagar news, Sagar police, auto driver honesty, lost jewellery bag, Sagar CCTV, MP news, honest auto driver, Sagar control room, social media help police, lost bag returned, bharatam news
सागर समाचार, सागर पुलिस, ईमानदार ऑटो चालक, गहनों से भरा बैग, सीसीटीवी जांच, सोशल मीडिया मदद, मध्यप्रदेश खबर, भारतम न्यूज,
#SagarNews
#SagarPolice
#HonestAutoDriver
#ईमानदारी
#GoodNews
#MPNews
#CCTVFootage
#SocialMediaHelp
#LostAndFound
#PositiveNews
#bharatamnews
#भारतमन्यूज




कोई टिप्पणी नहीं