हत्या के प्रयास के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार, Accused of attempt to murder arrested within 24 hours
हत्या के प्रयास के आरोपी 24 घंटे के अंदर हुए गिरफ्तार
दिनांक 07.02.2024 को फरियादी पप्पू उर्फ सुनील पिता कैलाश प्रसाद भटेले, उम्र 35 साल, निवासी समनापुर द्वारा थाना में आरोपीगण अंकित उर्फ सतेन्द्र सोलंकी निवासी समनापुर एवं छोटू उर्फ रंजीत ग्राम कुकवारा के विरुद्ध रिपोर्ट लेख कराई गई थी कि उक्त आरोपीगण के द्वारा फरियादी को बंधक बनाकर मोटरसाइकिल पर जबरदस्ती बैठाकर, ग्राम पौड़ी के जंगल में ले जाकर जान से मारने की नियत से फरियादी के गले में क्लिच वायर का फंदा बनाकर, डण्डा एवं रॉड से मारपीट की गयी, जिससे फरियादी पप्पू उर्फ सुनील को पूरे शरीर में चोटें आयीं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना केसली में धारा 307,367,447,448,294,323, 506,34 ताहि का मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी द्वारा आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं एसडीओपी देवरी के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी।
आरोपी
1. अंकित उर्फ सतेन्द्र पिता देवेन्द्र सोलंकी उम्र 26 साल निवासी समनापुर,
2. छोटू उर्फ रंजीत पिता बीरेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुकवारा थाना केसली जिला सागर
दोनों दस्तयाब हुए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डण्डा,रॉड,क्लिच वायर एवं मोटर साइकिल पृथक-पृथक जप्त की गयी तथा आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जिन्हें न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.अजय कुमार, प्रआर. नीलेश दुबे, प्रआर. मो.अहफाज, आर. नीलेश इरपाचे, आर.बलराम, आर. कंछेदी, आर. वीरेन्द्र , महिला आर. रागिनी, प्रआर. अमर सायबर सेल, महिला आरक्षक सोनम सायबर सेल, ग्राम रक्षा समिति से राजकुमार जैन की सराहनीय भूमिका रही।



कोई टिप्पणी नहीं