Breaking News

थाने से कैश और गहने गायब,जब्त रकम जुए में हारा मालखाना इंचार्ज Cash and jewellery missing from police station; storehouse in-charge loses seized money in gambling.

थाने से कैश और गहने गायब जब्त रकम जुए में हारा मालखाना इंचार्ज फरियादी के पहुंचते ही खुला राज

"बालाघाट थाने से 55 लाख कैश और गहने गायब | जब्त रकम जुए में हारा मालखाना इंचार्ज | पुलिस विभाग में हड़कंप"

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कोतवाली थाने के मालखाने में रखे गए 55 लाख रुपए नकद और करीब 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। जब फरियादी महिला अपने जब्त पैसे लेने थाने पहुंची, तब यह सनसनीखेज मामला उजागर हुआ।

Source:Social Media (सांकेतिक)

ठगी के केस से जुड़ी थी जब्त रकम

जानकारी के मुताबिक, बालाघाट कोतवाली पुलिस ने ठगी के एक मामले में आरोपियों से 55 लाख रुपए नकद और कीमती गहने जब्त किए थे। ये सभी सामान मालखाने में जमा किए गए थे। लेकिन जब इन्हें लौटाने की बारी आई तो पता चला कि मालखाने में रखी रकम और गहने दोनों गायब हैं।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

मालखाना इंचार्ज जुए में हारा पैसा

जांच में सामने आया कि मालखाना इंचार्ज ने जब्त किए गए पैसे जुए में हार दिए। जब फरियादी महिला अपने पैसे लेने पहुंची तो इंचार्ज ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आत्महत्या की कोशिश भी की। हालांकि, समय रहते पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उसे बचा लिया।

Source:Social Media (सांकेतिक)

क्या बोले बालाघाट आईजी?

बालाघाट आईजी संजय कुमार ने बताया कि कोतवाली थाने से 55 लाख कैश और गहनों के गायब होने की पुष्टि हुई है। मालखाना इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और यह जांच की जा रही है कि थाने के भीतर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

बालाघाट न्यूज, बालाघाट पुलिस, मध्यप्रदेश न्यूज़, थाने से कैश गायब, पुलिस घोटाला, मालखाना इंचार्ज, MP Crime News, Balaghat Crime, Balaghat Police News, MP Latest News, Breaking News Today, News Update India, Bharatam News

#BalaghatNews #MadhyaPradesh #PoliceScam #BreakingNews #CrimeNews #BalaghatPolice #MPNews #BharatamNews #MalakhanaScandal #JuaKand #ViralNews #IndiaNews



कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();