Breaking News

अवैध खाद भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,लगभग 720 बोरियां और 6 पिकअप वाहन जब्त Administration takes major action against illegal fertilizer storage, seizes approximately 720 bags and 6 pickup vehicles.

अवैध खाद भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई लगभग 720 बोरियां और 6 पिकअप वाहन जब्त


Source:Social Media (सांकेतिक)

निवाड़ी (म.प्र.) जिला प्रशासन ने प्रतापपुरा गांव में अवैध खाद भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 720 बोरियां खाद और 6 पिकअप वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खाद की कालाबाजारी में शामिल आरोपी राघवेंद्र साहू को भी गिरफ्तार किया है। जब्त की गई खाद और वाहनों की कुल कीमत करीब 66 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह खाद राजस्थान और उत्तर प्रदेश से मंगाई गई थी।

आरोपी ने पूछताछ में बताया

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने खाद की खेप इंडिया मार्ट के माध्यम से राजस्थान से मंगवाई थी। पुलिस को मौके से कुछ दस्तावेज भी मिले हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि यह सिर्फ स्थानीय स्तर की कालाबाजारी नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है।


गहन जांच जारी

प्रशासन का मानना है कि यह नेटवर्क सीमावर्ती जिलों में भी सक्रिय हो सकता है। टीम अब इस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है ताकि पूरे तंत्र का खुलासा किया जा सके और भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। इस कार्रवाई से प्रशासन की सख्त कार्यशैली और कानून व्यवस्था के प्रति गंभीरता का स्पष्ट संदेश गया है।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

निवाड़ी समाचार, निवाड़ी न्यूज़, खाद कालाबाजारी, अवैध खाद भंडारण, प्रतापपुरा गांव, जिला प्रशासन कार्रवाई, खाद जब्ती, राघवेंद्र साहू गिरफ्तार, इंडिया मार्ट खाद नेटवर्क, मध्यप्रदेश प्रशासन कार्रवाई, निवाड़ी बड़ी खबर, निवाड़ी ताजा खबर, खाद माफिया, mp news, niwari news today, fertilizer black marketing news



#NiwariNews #NiwariAction #FertilizerScam #MadhyaPradeshNews #BlackMarketing #PoliceAction #BreakingNews #NiwariBreaking #FertilizerRaid #IndiaMart #NiwariUpdate #NewsViral #BharatamNews #KhadiKaalabazari #NiwariLive



कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();