Breaking News

सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी,वार्ड के लोगों ने की कार्यवाही की मांग Encroachment on the road increased the trouble, people of the ward demanded action.

सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी वार्ड के लोगों ने की कार्यवाही की मांग

वार्ड नंबर 7 में सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण से लोगों का आना-जाना हुआ मुश्किल। प्रशासनिक कार्यवाही की मांग तेज।

Source:Social Media (सांकेतिक)

केसली (संवाददाता): सागर जिले में केसली ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 7 में लगातार हो रहे अतिक्रमण से स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पशु चिकित्सालय के पीछे स्थित सड़क पर अतिक्रमण के कारण आम लोगों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

रास्ता संकरा हो गया

मोहल्ले के बीच से गुजरने वाला यह रास्ता अब इतना संकरा हो गया है कि दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि अगर किसी इमरजेंसी में अस्पताल जाना पड़े तो यह रास्ता सबसे बड़ी बाधा बन जाता है।

पहले भी कब्जा किया अब फिर से निर्माण

घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में चारों ओर छोटी-बड़ी दुकानें हैं और सड़क किनारे लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले भी सड़क पर कब्जा किया गया था और अब फिर से नए निर्माण शुरू हो गए हैं।

Source:Social Media (सांकेतिक)

शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं

मोहल्ले के लोगों का कहना है कि इस रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों को भी खतरा बना रहता है। कई बार ग्राम पंचायत में मौखिक शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


इनका कहना है —

देवेंद्र सिंह ठाकुर (जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सागर)

“मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने हमें अतिक्रमण की जानकारी दी है। जल्द ही प्रशासन के सहयोग से उचित कार्यवाही की जाएगी।”

दिनेश खटीक (सरपंच प्रतिनिधि, केसली)

“लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही हैं। उचित कार्यवाही जल्द की जाएगी।”



Our YT Channel: BHARATAM NEWS

केसली समाचार, केसली अतिक्रमण, केसली पंचायत खबर, 
केसली वार्ड नंबर 7, सागर न्यूज, मध्यप्रदेश ताजा खबर, 
अतिक्रमण विवाद, केसली रोड जाम, ग्राम पंचायत केसली, 
केसली ब्रेकिंग न्यूज


#KesliNews #BaitoolNews #MadhyaPradeshNews 
#EncroachmentIssue #KesliBreaking 
#GramPanchayat #LocalNewsIndia #BharatamNews 
#LatestNews #ViralNews


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();