केसली में पटवारी निलंबित,राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई, Patwari suspended in Kesli, action taken for negligence in revenue work.
केसली में पटवारी निलंबित राजस्व कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई
सागर (मप्र)- जिले के केसली विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिखली जमुनिया में पदस्थ पटवारी दीपेश दांगी को राजस्व कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कदम एसडीएम केसली द्वारा उठाया गया।
लगातार अनुपस्थित और बैठकों से गायब
तहसीलदार केसली की रिपोर्ट में उल्लेख था कि पटवारी लंबे समय से अपने हल्के से अनुपस्थित रहते थे और उन्हें सौंपे गए कार्य समय पर पूरा नहीं कर रहे थे। साथ ही, वे राजस्व समीक्षा बैठकों में भी शामिल नहीं हो रहे थे।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
कारण बताओ नोटिस का भी नहीं दिया जवाब
पटवारी को पहले कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने निर्धारित समयसीमा में कोई उत्तर प्रस्तुत नहीं किया। इसे वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना और अनुशासनहीनता माना गया।
विभागीय जांच होगी
एसडीएम केसली ने आदेश में स्पष्ट किया है कि निलंबन के बाद पटवारी के खिलाफ विभागीय जांच नियमानुसार संचालित की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं