जीएसटी नई दरें जानें 22 सितंबर से क्या हो जाएगा सस्ता? Know the new GST rates. What will become cheaper from September 22 ?
जीएसटी की नई दरें जानें 22 सितंबर से क्या हो जाएगा सस्ता? शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 8800001915 जारी.
महंगाई से राहत, खाने-पीने के सामान पर टैक्स घटा
नई दिल्ली - 22 सितंबर से जीएसटी (GST) की नई दरें लागू हो रही हैं। सरकार ने रोज़मर्रा के खाने-पीने के सामान पर टैक्स कम कर दिया है। अब तक जिन चीज़ों पर 18% जीएसटी लगता था, उन पर सिर्फ 5% टैक्स लगेगा। इससे आम जनता को राहत मिलेगी और खाने-पीने के कई सामान सस्ते मिलेंगे।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
किन चीज़ों पर असर होगा?
नई दरों का सबसे बड़ा फायदा घर-गृहस्थी की चीज़ों पर पड़ेगा।
सस्ते होने वाले सामान:
- डेयरी उत्पाद – दूध, पनीर, मक्खन, घी, डेयरी स्प्रेड
- बेकरी व मिठाई उत्पाद – चॉकलेट, पिज्जा ब्रेड, रोटी, चपाती, पराठा, बिस्कुट, केक, पेस्ट्री
- पैकेज्ड खाद्य पदार्थ – कॉर्न फ्लेक्स, पास्ता, नूडल्स, कूसकूस, नमकीन, भुजिया, मिश्रण
- कन्फेक्शनरी व मिठाइयाँ – शुगर कन्फेक्शनरी, जैम, जेली, मार्मलेड, आइसक्रीम
- पेय व अर्क – कॉफी, चाय अर्क, पैकेज्ड नारियल पानी, फलों और सब्ज़ियों के रस
- मांस और मछली उत्पाद – संरक्षित मांस, मछली, सॉसेज, मांस का अर्क
- सूखे मेवे व फल – बादाम, पिस्ता, काजू, हेज़लनट, खजूर, अंजीर, आम, अमरूद आदि
- तेल और वसा – मार्जरीन, मक्खन तेल, पशु व वनस्पति वसा, मधुमक्खी मोम
- अन्य सामान – सॉस, मसाले, बेकिंग पाउडर, खमीर, टमाटर और मशरूम संरक्षित, सूप व शोरबा
क्या महंगा रहेगा?
गुटखा, तंबाकू और सिगरेट जैसे नशे से जुड़े उत्पादों पर पहले की तरह 40% टैक्स ही देना होगा।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
सरकार करेगी सख्त निगरानी
जीएसटी दरें घटने के बाद वस्तुओं और सेवाओं के दाम वाकई घटे या नहीं, इसकी अब सरकार सख्त निगरानी करेगी। सेंट्रल और राज्य जीएसटी अधिकारियों को 54 जरूरी वस्तुओं की सूची देकर दामों पर नजर रखने को कहा गया है। अब उपभोक्ताओं को भी सीधे शिकायत करने की सुविधा मिल गई है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने 22 सितंबर से राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन और आईएनजीआरएएम (INGRAM) पोर्टल पर जीएसटी (GST) से जुड़ी शिकायतों के लिए अलग कैटेगरी शुरू की है। कार-बाइक, बैंकिंग, वाइट गुड्स और एफएमसीजी (FMCG) जैसी श्रेणियां इसमें शामिल हैं।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
कल से अमूल घी, रेल नीर आदि के दाम घटेंगे
अमूल ने घी, बटर, अल्ट्रा-हाई टेंपरेचर मिल्क, चीज, पनीर, चॉकलेट्स जैसे 700 प्रोडक्ट के दाम घटाए। 22 से अमूल घी 40 रुपए सस्ता मिलेगा। रेलवे ने पानी की बोतल रेल नीर की कीमत 1 रु. घटाई। एक लीटर की बोतल 15 के बजाय 14 रु. में मिलेगी।
यहां कर सकते हैं शिकायत
22 सितंबर से घटी दरों का लाभ नहीं मिले तो राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर शिकायत कर सकते हैं। यहां 17 भारतीय भाषाओं में शिकायत कर सकते हैं। कंज्यूमर हेल्पलाइन नं. 8800001915 पर मैसेज या वॉट्सएप कर सकते हैं। समस्या 1800114000 पर भी दर्ज करा सकते हैं। शिकायत सुबह 8 से शाम 8 बजे तक दर्ज होंगी।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
असर आपकी जेब पर
नई टैक्स व्यवस्था से खाने-पीने की ज्यादातर चीज़ें सस्ती होंगी। परिवार का मासिक बजट हल्का होगा और महंगाई से कुछ राहत मिलेगी।
त्योहारी सीज़न से ठीक पहले यह बदलाव आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी माना जा रहा है।
ये खबर सूत्रों पर आधारित है इसमें कुछ बदलाव हो सकता है।



कोई टिप्पणी नहीं