Breaking News

ऑनर किलिंग: पिता ने बेटी की हत्या कर फेंका शव, नदी में चल रहा रेस्क्यू, Honor killing: Father kills daughter, dumps her body in river; rescue operation underway.

ऑनर किलिंग: पिता ने बेटी की हत्या कर फेंका शव नदी में चल रहा रेस्क्यू

मुरैना (मप्र)- मुरैना जिले से ऑनर किलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शिव नगर इलाके में एक पिता ने अपनी ही बेटी को गोली मारकर हत्या कर दी और शव को कुंवारी नदी में फेंक दिया।

Source:Social Media (सांकेतिक)

पुलिस मौके पर 

सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को साथ लेकर कुंवारी नदी पहुंची और शव की तलाश शुरू की। हालांकि अंधेरा और बीहड़ों की वजह से शनिवार देर रात तक शव नहीं मिल सका।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

रेस्क्यू जारी 

रविवार सुबह पुलिस और रेस्क्यू टीम ने एक बार फिर से शव की तलाश शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि शव मिलने और पोस्टमार्टम होने के बाद ही हत्या के पीछे की वजह और अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे।


Source:Social Media (सांकेतिक)

गंभीर मामला

यह घटना ऑनर किलिंग से जुड़ा गंभीर मामला मानी जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();