Breaking News

मेडिकल स्टोर्स पर सख्ती :देवरी और गौरझामर में निरीक्षण, एक्सपायरी दवाएं मिलने पर नोटिस,Strictness on medical stores: Inspections in Deori and Gaurjhamar, notices issued for expired medicines.

मेडिकल स्टोर्स पर सख्ती : देवरी और गौरझामर में निरीक्षण एक्सपायरी दवाएं मिलने पर नोटिस

सागर (मप्र)- सागर जिले में अवैध व नशीली दवाओं की बिक्री रोकने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को देवरी और गौरझामर क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया। टीम में औषधि निरीक्षक, नायब तहसीलदार और पटवारी शामिल थे।

Source: Social Media (सांकेतिक)

देवरी में कई स्टोर्स पर कार्रवाई

जांच टीम ने सबसे पहले देवरी के लख्मीचंद खूबचंद मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां बिक्री बिलों की जांच की गई, लेकिन संचालक द्वारा कोई भी दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं किया गया। इस पर टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिन के भीतर नशीली दवाओं से संबंधित खरीदी और बिक्री के सभी दस्तावेज जमा करें। इसके अलावा देवरी के सागर मेडिकल, अशोक मेडिकल और बृजनाथ मेडिकल का भी निरीक्षण किया गया। इन सभी दुकानों के संचालकों को वैध खरीदी-बिक्री के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

गौरझामर में मिली एक्सपायरी दवाएं

निरीक्षण टीम ने इसके बाद गौरझामर पहुंचकर अंशुल मेडिकल और अशोक मेडिकल की जांच की। बताया गया है कि यहां स्टॉक में कई एक्सपायरी दवाएं पाई गईं। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए दोनों स्टोर्स के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यदि उनका उत्तर संतोषजनक नहीं मिला तो आगे कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Source: Social Media (सांकेतिक)

लगातार चलेगा अभियान

अधिकारियों ने बताया कि जिलेभर में मेडिकल स्टोर्स पर इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशीली और एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले संचालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि मरीजों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हो सकें।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();