Breaking News

किसानों को मिलेगा भावांतर योजना का लाभ, Farmers will get the benefit of Bhavantar Yojana.

किसानों को मिलेगा भावांतर योजना का लाभ

सागर(मप्र)- सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावांतर योजना लागू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सागर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने बताया कि किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य दिलाने के लिए प्रशासनिक अमले को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने कहा कि योजना की जानकारी प्रत्येक किसान तक पहुंचे, इसके लिए प्रचार-प्रसार तेज किया जाएगा और जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

सागर कलेक्टर संदीप जी आर 

न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)

कलेक्टर ने कहा कि सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 5328 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। यदि किसानों को मंडी में कम भाव मिलता है तो राज्य सरकार अंतर की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के संचालन में किसी भी स्तर पर गड़बड़ी न हो और किसानों को सीधा लाभ मिले।

10 अक्टूबर से शुरू होंगे पंजीयन

भावांतर योजना के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक किए जाएंगे। पंजीकृत कृषकों की भूमि का सत्यापन राजस्व विभाग करेगा। भावांतर की अवधि 1 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रहेगी।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

योजना की मुख्य बातें

  • भावांतर योजना प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत लागू है।
  • एमएसपी और मंडी के मॉडल भाव/विक्रय मूल्य के बीच का अंतर किसानों को दिया जाएगा।
  • राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में होगा।
  • उदाहरण: यदि मंडी भाव 4600 रुपये है और एमएसपी 5328 रुपये, तो शेष 728 रुपये प्रति क्विंटल राज्य सरकार देगी।
  • हर स्थिति में किसान को एमएसपी के बराबर राशि सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर संदीप जी.आर. ने कहा कि जिला स्तर पर नियमित समीक्षा होगी और किसानों को सही दाम दिलवाने के लिए मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय पर पंजीयन कराएं ताकि किसी भी पात्र किसान को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();