Breaking News

पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म,डीएनए से खुलासा Father raped his minor daughter, DNA revealed.

पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, डीएनए से खुलासा

Source:Social Media (सांकेतिक)

गर्भवती हुई तो दूसरे पर लगवाया आरोप, पिता ने दबाव बनाकर करवाया झूठा केस

भोपाल(मप्र)- अशोका गार्डन पुलिस ने 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में चालान पेश किया है। अशोका गार्डन के सेमरा की रहने वाली पीड़िता के साथ उसके पिता ने ही दुष्कर्म किया था। पीड़िता गर्भवती हो गई तो पिता के दबाव में दिल्ली के किसी राजू पर आरोप लगवा दिया। दिल्ली पुलिस ने बताई गई जगह पर तफ्तीश की तो कोई राजू नहीं मिला। इसी दौरान दिल्ली पुलिस को पीड़िता ने असली आरोपी पिता के होने की जानकारी दी। पुलिस ने उसका अबॉर्शन कराकर भ्रूण का डीएनए आरोपी पिता के डीएनए से मिलवाया तो यह पॉजिटिव आया। इसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

मई 2023 की है घटना, पॉक्सो कोर्ट में तय हुए आरोप

30 मई 2023 को अशोका गार्डन थाने में पीड़िता पहुंची थी। उसने बताया कि वह दिल्ली अपने. नाना के घर गई थी। वहां पड़ोस में रहने वाले राजू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने बयान के आधार पर मामला 3 जून 2023 को दिल्ली पुलिस को भेज दिया। दिल्ली में पुलिस ने राजू की तलाश शुरू की, लेकिन इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पीड़िता से दोबारा बयान लिया। जिसमें पीड़िता ने उसके पिता द्वारा दुष्कर्म करने का कथन किया। पुलिस ने कोर्ट से पीड़िता के अबॉर्शन की इजाजत ली। भ्रूण और पिता का डीएनए टेस्ट कराया गया। टेस्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पिता को आरोपी बनाया। इसके बाद केस को वापस भोपाल अशोका गार्डन पुलिस को भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पॉक्सो कोर्ट में आरोप तय होने के बाद मामला अब ट्रायल में है।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

मां बोली कि बेटी दो साल से दिल्ली ही नहीं गई

दिल्ली पुलिस ने 6 जून 2023 को पीड़िता की मां के बयान दर्ज किए। इसमें पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी पिछले दो साल से दिल्ली नहीं गई है। उसे नहीं पता कि पीड़िता ने दिल्ली में दुष्कर्म होने का कथन दिया था।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();