चार बच्चों की मां को चढ़ा बेहद तेज इश्क का बुखार, The mother of four children was in a very intense love fever.
चार बच्चों की मां को चढ़ा बेहद तेज इश्क का बुखार पति ने पत्नी की प्रेमी से शादी कराने की लगाई गुहार
सिंगरौली(मप्र)- मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चार बच्चों की मां अपने प्रेमी से खुलेआम मिलने-जुलने लगी। विरोध करने पर वह पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगी। आखिरकार परेशान पति कोतवाली थाने पहुंचा और आवेदन देकर कहा कि उसकी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी जाए।
पति ने बताई पूरी कहानी
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का उत्तर प्रदेश निवासी राजेश कुमार वर्मा से संबंध है। जब वह ड्यूटी पर जाता है, तो राजेश घर पहुंच जाता है। कई बार समझाने के बाद भी पत्नी ने रिश्ते से पीछे हटने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर पत्नी और उसका प्रेमी मिलकर उसे और बच्चों को डराने-धमकाने लगे।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
एक बेटा और तीन बेटियां हैं
पति ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में हुई थी। उनके एक बेटा और तीन बेटियां हैं। बड़े बेटे की उम्र 16 साल, बेटी 14 साल और दो जुड़वां बेटियां 11 साल की हैं। करीब चार साल पहले पत्नी के अवैध संबंधों का खुलासा हुआ, जिसके बाद घर में आए दिन विवाद होने लगा।
बच्चों ने खोली पोल
पति ने बताया कि हाल ही में उसके बेटे ने फोन कर जानकारी दी कि मां और राजेश घर में साथ थे और आपत्ति जताने पर राजेश ने बेटे से मारपीट भी की। इसके बाद पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। रास्ते में पति ने रोकने की कोशिश की तो पत्नी ने उसी पर चिल्लाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
पुलिस जांच में जुटी
कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने बताया कि पति की ओर से आवेदन मिला है। पत्नी और उसका प्रेमी दोनों ही बालिग हैं। मामले की जांच की जा रही है और जो भी विधिसंगत कार्रवाई होगी वो की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं