Breaking News

नाम बदलने की घोषणा पर दांगी क्षत्रिय समाज आक्रोशित, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन,Dangi Kshatriya community angry over name change announcement, held rally and submitted memorandum.

जयसिंहनगर (जैसीनगर) का नाम बदलने की घोषणा पर दांगी क्षत्रिय समाज आक्रोशित रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

सागर(मप्र)। जयसिंहनगर (जैसीनगर) का नाम बदलने की घोषणा के विरोध में सोमवार को क्षत्रिय महासभा जिला सागर के नेतृत्व में जिलेभर से पहुंचे दांगी क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोगों ने खेल परिसर से रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

घोषणा तत्काल निरस्त की जाए

समाज ने मांग की कि जयसिंहनगर का नाम बदलने की घोषणा तत्काल निरस्त की जाए। महासभा ने चेतावनी दी कि यदि 5 अक्तूबर तक यह घोषणा वापस नहीं ली गई तो जिले के सभी ब्लॉकों में विरोध स्वरूप ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे प्रदेश का दांगी क्षत्रिय समाज भोपाल में प्रदर्शन करेगा।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

दांगी शासक जय सिंह देव द्वारा स्थापना 

ज्ञापन में कहा गया कि 1679 में गढ़पहरा के दांगी शासक जय सिंह देव द्वारा इस नगर की स्थापना की गई थी और तभी से यह नगर उनके नाम पर जाना जाता है। नाम बदलने को समाज ने इतिहास मिटाने का षड्यंत्र बताया।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना की भी मांग
सभा ने कलेक्टर को दिए एक अन्य ज्ञापन में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा शीघ्र स्थापित करने की मांग भी रखी। समाज ने कहा कि दो साल पहले इसके लिए 1 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, टेंडर और स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन कार्य अब तक लंबित है।

रैली में बड़ी संख्या में मौजूद रहे समाजजन
कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, विभिन्न तहसीलों के गणमान्य क्षत्रिय समाजजन और बड़ी संख्या में महिला विंग की सदस्याएं शामिल हुईं। रैली में “क्षत्रिय एकता जिंदाबाद” और “महाराणा प्रताप अमर रहें” के नारे लगाए गए।

घोषणा निरस्त नहीं हुई तो आंदोलन

समाज ने साफ किया है कि यदि घोषणा निरस्त नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();