Breaking News

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, Two absconding accused arrested in abetment to suicide case.

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

सागर (मध्य प्रदेश): देवरी थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में फरार चल रहे दो भाइयों,आदित्य और सत्यम साहू—को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पिछले पांच महीने से पुलिस की पकड़ से दूर थे।

मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी

पुलिस के अनुसार, मामला 1 मई का है, जब देवरी क्षेत्र के ग्राम मुआर में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान आरोपियों ने सुमित ठाकुर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना से आहत होकर सुमित ने आत्महत्या कर ली थी।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

आरोपी फरार हो गए थे

घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। उनकी तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक पर 3-3 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

मुखबिर की सूचना

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को पकड़ा और न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्य में देवरी थाना स्टाफ ने सराहनीय कार्य किया।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();