Breaking News

“मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, Awareness program under the campaign “I am Abhimanyu”

“मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

सागर (मप्र)। महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में लगातार “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को थाना केसली परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।समाज में व्याप्त बुराइयाँ जैसे नशा, दहेज प्रथा, असंवेदनशीलता, लिंगभेद, भ्रूणहत्या, रूढ़ीवादिता, अश्लीलता एवं अशिक्षा के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान जिले में सतत् रूप से संचालित किया जा रहा है। 


महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम

कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय केसली की छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और सुरक्षित माहौल बनाने के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने ग्रामीणों और छात्राओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, भ्रूण हत्या सहित विभिन्न सामाजिक अपराधों और उनसे जुड़े कानूनों की विस्तृत जानकारी दी।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

शाहपुर में भी जागरूकता बैठक एवं परिचर्चा

इसी क्रम में आज शाहपुर नगर परिषद प्रांगण में एक विशेष जन-जागरूकता बैठक एवं परिचर्चा आयोजित की गई।परिचर्चा में उपस्थित नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज निर्माण, तथा बुराइयों के उन्मूलन के लिए पुलिस एवं समाज के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, नगर परिषद अध्यक्ष देवराज सिंह सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन थाना प्रभारी सानौधा भरत सिंह ठाकुर एवं चौकी प्रभारी शाहपुर अशोक उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।


आपातकालीन सहायता 

महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सहायता 112 और बाल सुरक्षा हेल्पलाइन 1098 के नंबर भी साझा किए गए ताकि लोग किसी भी घटना की तुरंत सूचना पुलिस तक पहुंचा सकें। इस अवसर पर पुलिस ने उपस्थित लोगों को महिला सुरक्षा हेतु महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा डायल 112, तथा बाल सुरक्षा हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसे महत्त्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया गया और अभियान के समर्थन में सेल्फी लेकर सामाजिक संदेश दिया।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

सेल्फी प्वाइंट भी लगाए

इस दौरान आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी लगाए गए, जहां छात्राओं और ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लेकर अभियान का समर्थन किया। केसली के कार्यक्रम में थाना प्रभारी केसली हरिराम मानकर, छात्रावास अधीक्षक सुनीता ठाकुर, छात्रावास स्टाफ, पुलिस टीम और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।मैं हूं अभिमन्यु” अभियान समाज को सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक सार्थक व सराहनीय प्रयास है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();