Breaking News

साहू तो निकला खान, फिर आया लव जिहाद का मामला, Sahu turned out to be Khan, then came the case of love jihad.

इंस्टा पर दोस्ती फिर शादी का झांसा... लव जिहाद के जाल में फंसी युवती धर्म परिवर्तन का बनाया गया दबाव

इंदौर(मप्र)- मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छुपाकर एक हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़ित युवती ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Our YT Channel: BHARATAM NEWS

Source:Social Media (सांकेतिक)

क्या है पूरा मामला?

युवती मूल रूप से सीहोर की रहने वाली है और इंदौर में एक निजी कंपनी में काम करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि लगभग आठ महीने पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई थी, जिसका नाम उसकी प्रोफाइल पर अमन साहू लिखा था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और कुछ समय बाद वे एक-दूसरे से मिलने लगे। अमन ने शादी का वादा करके युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

Source:Social Media (सांकेतिक)

साहू निकला खान 

कुछ समय बाद, युवती को पता चला कि उसका असली नाम अमन साहू नहीं, बल्कि अमन खान है। जब युवती ने इस बारे में सवाल किया, तो आरोपी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा और इसके लिए अपना धर्म भी बदल लेगा। हालांकि, कुछ समय बाद उसका व्यवहार बदल गया। उसने युवती के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और उसे मंदिर जाने से भी रोका।

Source:Social Media (सांकेतिक)

धर्म परिवर्तन का दबाव और धमकी

जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो अमन खान ने साफ इनकार कर दिया और कहा कि वह तभी शादी करेगा जब युवती अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपना लेगी। पिछले 15 दिनों से आरोपी ने युवती के साथ फिर से मारपीट की और उससे दूरी बना ली।

Source:Social Media (सांकेतिक)

बदनामी के डर से रही चुप 

शुरुआत में, युवती सामाजिक बदनामी के डर से चुप रही। लेकिन आरोपी लगातार उसे धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था। परेशान होकर युवती ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं से संपर्क किया और उन्हें पूरी घटना बताई। 

Source:Social Media (सांकेतिक)

मामला किया गया दर्ज 

इसके बाद, कार्यकर्ता उसे थाने ले गए, जहां उसने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने अमन खान के खिलाफ रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();