सागर सांसद व विधायक ने की गडकरी से मुलाकात,सड़क परियोजनाओं पर रखी मांगें, Sagar MP and MLA met Gadkari and put forward their demands on road projects.
सागर सांसद व विधायक ने की नितिन गडकरी से मुलाकात सागर की सड़क परियोजनाओं पर रखी अहम मांगें
सागर/नई दिल्ली। सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सागर लोकसभा सांसद डॉ. लता वानखेड़े के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख सड़क समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने दो महत्वपूर्ण मांगों का मांग पत्र सौंपा ।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
1. खुरई रोड चौड़ीकरण
2. राहतगढ़ ओवरब्रिज शाखा विस्तार
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
क्या बताया सागर विधायक ने?
विधायक जैन ने बताया कि सागर नगर के अंतर्गत खुरई बस स्टैंड से कृषि उपज मंडी चौराहे तक लगभग 3.5 किमी लंबा यह मार्ग अत्यधिक व्यस्त है, जो खुरई बायपास और लेहदरा नाका को जोड़ता है। यहाँ आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने मांग की कि इस मार्ग की चौड़ाई वर्तमान 8 मीटर से बढ़ाकर 14 मीटर की जाए, जिसमें बीच में डिवाइडर भी शामिल हो। इससे न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
ओवरब्रिज के विस्तार की आवश्यकता पर जोर
इसके साथ ही राहतगढ़ बस स्टैंड पर बने ओवरब्रिज के विस्तार की आवश्यकता पर जोर देते हुए विधायक जैन ने प्रस्ताव दिया कि ओवरब्रिज की एक शाखा भगवान गंज क्षेत्र होते हुए शनि मंदिर के पास स्थित कबूला पुल तक निकाली जाए। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र अत्यंत घनी आबादी वाला है और यातायात का भारी दबाव रहता है। इस शाखा विस्तार से शहर के मध्य के ट्रैफिक दबाव में स्पष्ट कमी आएगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।
सागर सांसद ने किया समर्थन
सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने इन दोनों मांगों का समर्थन करते हुए मंत्री गडकरी से शीघ्र निर्णय की अपील की। साथ ही, उन्होंने सागर संसदीय क्षेत्र से जुड़ी अन्य सड़क परियोजनाओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।
Our YT Channel: BHARATAM NEWS
गडकरी की सकारात्मक प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए भरोसा दिलाया कि मंत्रालय स्तर पर जल्द सर्वेक्षण कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक निर्णय लेकर जनप्रतिनिधियों को सूचित किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं