Breaking News

शादी का वादा कर आरोपी करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने के बाद छोड़ दिया, अब मामला हुआ दर्ज, The-accused-kept-raping-the-woman-by-promising-to-marry-her-then-left-her-after-she-became-pregnant-now-a-case-has-been-registered.

शादी का वादा कर आरोपी करता रहा दुष्कर्म गर्भवती होने के बाद छोड़ दिया अब मामला हुआ दर्ज

•शादी का वादा कर दुष्कर्म करता रहा आरोपी

•शादी का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म

•महीनों तक करता रहा शारीरिक शोषण

•गर्भवती होने के बाद छोड़ दिया 

•छह माह की गर्भवती होने पर युवती ने खाई गोली

•गोली खाने के बाद बिगड़ी युवती की स्थिति 

•मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की 

Source:Social Media (सांकेतिक)

          कभी-कभी सोशल मीडिया पर दोस्ती महंगी पड़ जाती है। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जहां सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। छह माह की गर्भवती होने पर युवती के गर्भपात की गोली खाने से तबियत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर राज खुला और शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू की।

Source:Social Media (सांकेतिक)

भोपाल(मप्र)- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। जब युवती छह माह की गर्भवती हो गई, तो उसने गर्भपात के लिए गोली खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसको तुरंत अस्पताल ले गए और भर्ती कराया, जहां पता चला कि वह छह माह की गर्भवती थी। फिर पीड़िता ने सारी आपबीती बताई। परिजन पीड़िता को लेकर कोलार थाने पहुंचे और बताया कि उसके साथ दस नंबर के होटल में दुष्कर्म हुआ है तो मामला हबीबगंज थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। जहां एसआई मुक्ता शर्मा ने बताया कि तीन साल पहले कोलार थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए चिराग सिंह नामक युवक से हुई थी। चिराग चूना भट्टी क्षेत्र में रहता है। चैटिंग से शुरू होकर मामला दोस्ती तक पहुंचा और दोनों का मिलना-जुलना होने लगा।

Source:Social Media (सांकेतिक)

शादी का वादा कर आरोपी ने किया दुष्कर्म

          आरोपी ने युवती को शादी का वादा किया, फिर होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर आरोपी फरार हो गया । युवती ने गर्भपात के लिए गर्भ निरोधक गोलियां खा लीं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब परिजन उसको जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने युवती की गर्भावस्था की जानकारी दी। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();