Breaking News

एमपी पुलिस पर फिर हुआ हमला,ग्रामीणों ने बंधक बनाकर और शराब पिलाकर जिंदा जलाने की करी कोशिश, MP police attacked again, villagers took them hostage and made them drink alcohol and tried to burn them alive.

एमपी पुलिस पर फिर हुआ हमला गए थे झगड़ा सुलझाने लेकिन ग्रामीणों ने बंधक बनाकर जबरन शराब पिलाकर जिंदा जलाने की करी कोशिश 

•MP में पुलिस पर फिर हमला

•झगड़ा सुलझाने गए थे

•गांव के लोगों ने बंधक बनाकर जबरन शराब पिलाई 

•ट्रैक्टर में आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश

•पुलिसकर्मी बमुश्किल बच पाए

•ग्रामीणों के हमले में घायल हुए पुलिसकर्मी

•पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया 

•दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया 

        मध्यप्रदेश पुलिस पर हमले की घटना सामने आई है। जमीनी विवाद में पहुंचे पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर मारपीट की और जबरन शराब पिलाकर ट्रैक्टर में आग लगाने की कोशिश की। ट्रैक्टर के साथ उन्हें भी जलाने की कोशिश की गई।

Source:Social Media 

दमोह(मप्र)- मध्यप्रदेश में दमोह जिले के मगरोन थाना अंतर्गत एक ग्राम में मंगलवार की देर रात एक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। डायल 100 को सूचना मिलने पर आरक्षक और डायल हंड्रेड के पायलट के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ काफी मारपीट की। फिर जबरदस्ती शराब पिलाकर ट्रैक्टर में आग लगाने के बाद उन्हें भी जिंदा जलाने की कोशिश की गई। काफी प्रयासों के बाद आरक्षक और पायलट अपनी जान बचाकर वहां से भाग सके। घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि मंगलवार देर रात को जिले के मगरोन थाना अंतर्गत सुनवाहा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। एक पक्ष जमीन की जुताई के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया जिसके विरोध में दूसरे पक्ष के व्यक्ति द्वारा डायल 100 को सूचना दे दी गई।

Source:Social Media 

डायल 100 पायलट और ग्रामीणों के बीच हुई बहस

        डायल 100 को सूचना मिलने पर मगरोन थाना की गाड़ी में तैनात आरक्षक और पायलट घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने घटना की स्थिति की जानकारी लेने का प्रयास किया तो हालत और बिगड़ गई। ग्रामीण और पायलट में बहस होने लगी। जिस पर वहां पर उपस्थित कुछ लोगों ने आरक्षक बलराम सिंह और डायल हंड्रेड के पायलट मनोज सैनी के साथ मारपीट कर दी और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें बंधक बनाकर जबरदस्ती शराब पिलाने का प्रयास किया गया, इस दौरान वहां पर खड़े हुए ट्रैक्टर में आग लगा दी गई और दोनों को आग में जिंदा जलाने का प्रयास भी किया गया। दोनों जैसे तैसे वहां से जान बचाकर भाग निकले। दोनों ने मगरोन थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। दोनों, थाना प्रभारी बृजलाल पटेल के साथ पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निवास पर देर रात पहुंचे।

                                  Source:Social Media

एक पक्ष ने लगाया पुलिस पर आरोप

          मामले में एक पक्ष के ग्रामीणों ने पुलिस पर रुपए लेकर दूसरे पक्ष का साथ देने और ट्रैक्टर में आग लगाने का आरोप लगाया है। तो वहीं ग्रामीणों का दावा है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे इस कारण से पुलिस और ग्रामीणों के बीच बहस हुई।

Source:Social Media 

आरक्षक बोला- न्याय नहीं मिला तो खुदकुशी कर लेगा

        जिला अस्पताल पहुंचे आरक्षक बलराम सिंह और पायलट मनोज सैनी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें बंधक बना लिया गया था और मारपीट करते हुए जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस दौरान कुछ ने हवाई फायर भी किए थे, घायल आरक्षक बलराम सिंह का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगा।

25 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज, दो गिरफ्तार 

            पुलिस द्वारा अभी तक इस मामले में 25 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए कल्याण उर्फ बबली तथा शालिग्राम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है। जिले के अन्य पुलिस थानों की पुलिस तैनात करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में जांच पूरी होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();