सागर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, Sagar police arrested the accused with illegal drug gaanja.
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
क्या है पूरा मामला?
मध्यप्रदेश के सागर जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में अवैध हथियार/अवैध शराब विक्रय /अवैध मादक पदार्थ व सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम के तारतम्य में मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा तत्काल एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 09 जून 2025 को मुखबिर की सूचना मिलने पर कि, यादव ढाबा के पास, खुरई रोड सागर में पाण्डव राणा नाम का व्यक्ति सफेद रंग के थैले में अवैध गांजा बिक्री करने की फिराक में खड़ा है। यदि तत्काल रेड किया जाए तो गांजा बरामद हो सकता है अन्यथा गांजा की अफरा तफरी हो सकती है। पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधान के तहत कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पाण्डव राणा पिता वृंदावन राणा उम्र 27 साल, निवासी टेभापदर पीतामहुल ,थाना सुबल्या जिला सुबरनापुर उडीसा का होना बताया। उक्त व्यक्ति के पास से करीब दो किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा पाए जाने पर मौके पर एनडीपीएस के प्रावधान अंतर्गत कार्यवाही की गई एवं आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा की जब्ती की जाकर थाना में अपराध ,धारा 8/20 एनडीपीएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपी ट्रेन के रास्ते से गांजा लाकर सागर में अवैध रूप से विक्रय करने की फिराक में था। गांजा कहां से लाया गया और किसके पास ले जाया जा रहा था? इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है ।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में निरीक्षक जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर, उप निरीक्षक गौरव गुप्ता, प्रधान आरक्षक जानकी रमण मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रमोद बागरी, आरक्षक लखन, चंदन, गुडडू शर्मा, मंजीत, नेकराम, नगर रक्षा समिति सदस्य गौरव सेन और आशीष विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।


कोई टिप्पणी नहीं