Breaking News

सोनम ही निकली बेवफा? शादी, हनीमून और फिर हत्या,मामले में कब-क्या हुआ? Sonam turned out to be unfaithful? Marriage, honeymoon and then murder, what happened in the case and when?

सोनम ही निकली बेवफा? शादी, हनीमून और फिर हत्या 17 दिन बाद सोनम ही निकली कातिल आठ दिन बाद राजा का शव मिला था मामले में कब-क्या हुआ?

Source: Social Media (सांकेतिक)

  एमपी में इंदौर के जिस जोड़े को लेकर रहस्यमयी स्थितियां पैदा हो गई थीं उसकी गुत्थी मेघालय में सुलझा ली गई है। वहां पुलिस ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मध्यप्रदेश के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम, मेघालय में हनीमून मनाने के लिए गए थे। आइए जानते हैं 23 मई से लेकर अब तक मामले में कब-क्या हुआ?

Source: Social Media (सांकेतिक)

इंदौर (मप्र)- मध्यप्रदेश के इंदौर से हनीमून मनाने के लिए मेघालय पहुंचे एक नवविवाहित जोड़े के लापता होने का मामला बेहद चर्चा का विषय बना हुआ था। 23 मई को जब यह जोड़ा लापता हुआ तब माना जा रहा था कि मेघालय के सोहरा क्षेत्र के घने जंगलों और कम आबादी की वजह से जोड़े की खबर नहीं मिल पा रही है। इसके बाद मामला उलझता ही चला गया। कुछ दिन बाद लापता युवक का शव 02 जून (सोमवार) को 150 फीट गहरी खाई में मिला। युवक की पत्नी ने 17 दिन बाद उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के 18 दिन से मामले की जांच में जुटी मेघालय पुलिस ने आखिरकार गुत्थी को सुलझा ही लिया।

Source: Social Media (सांकेतिक)

जानकारी के बाद उलझता चला गया केस?

            इस जोड़े के लापता होने का केस, राजा का शव मिलने के बाद और उलझ गया। भारी बारिश के बीच मेघालय पुलिस ने ड्रोन्स के जरिए राजा का शव ढूंढा। राजा का शव बुरी तरह सड़ चुका था और चेहरा पहचान में नहीं आ पा रहा था। परिजनों ने एक टैटू के जरिए शव की पहचान की। राजा के शव के आसपास खोजबीन करने पर भी सोनम का कुछ पता नहीं चला। परिजनों का कहना था कि अगर सोनम सुरक्षित होती तो खुद ही किसी से संपर्क करती लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं है। और इतना ही नहीं राजा का शव वोइसाडोंग नाम की जगह पर मिला था। इस खोज में एसडीआरएफ, स्पेशल ऑपरेशन टीम और एक माउंटेनियरिंग क्लब भी शामिल था। जहां शव मिला, वह जगह राजा-सोनम द्वारा किराए पर ली गई स्कूटी की लोकेशन से 25 किलोमीटर की दूरी पर है। यह फासला इस मामले में शक को और बढ़ाने वाला बन गया। राजा के शव के पास से न मोबाइल मिला, न पर्स और न ही राजा की पहनी हुई सोने की चेन और अंगूठी मिली। सिर्फ स्मार्टवॉच ही राजा की कलाई पर बंधी मिली थी।

Source: Social Media (सांकेतिक)

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ सनसनीखेज खुलासा

         राजा रघुवंशी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। लाश को खाई में फेंकने से शरीर की हड्डियां भी टूट गई थीं। शिलांग एसपी विवेक सिम ने इसकी पुष्टि की। पुलिस को घटनास्थल से ही राजा की हत्या में इस्तेमाल हथियार (डाओ) भी मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके अलावा फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने आसपास के इलाकों में भी खोज जारी रखी । पुलिस के मुताबिक यह डाओ एकदम नई लग रही है जिससे अंदेशा है कि इसे हत्या के इरादे से ही खरीदा गया होगा।

Source: Social Media (सांकेतिक)

एक फोन कॉल से आखिरी लोकेशन पर फंसा पेंच?

            इस जोड़े की तरफ से परिवार को किए गए एक फोन कॉल के जरिए जांचकर्ता इस मामले में सबूत जुटाने की कोशिश में लगे थे। इस फोन कॉल में पहले सोनम को राजा की मां से बात करते सुना गया बाद में खुद राजा ने भी अपनी मां से बात की। इस कॉल में सोनम ने बताया कि राजा उन्हें घने जंगल में ले आए हैं, जहां खड़ी चढ़ाई है। इस कॉल में सोनम को जोर-जोर से सांसें ले रही थी, जिससे माना जा रहा है कि दोनों किसी ऊंचाई वाली जगह पर पहुंचे थे। दूसरी तरफ राजा ने बताया कि एक जगह कॉफी पी, लेकिन कॉफी अच्छी नहीं लगी तो फेंक दी और अब वे केले खा रहे हैं बाद में लौटेंगे। जिस दिन गुम हुए उस दोपहर 1:43 पर आखिरी बार बातचीत  हुई थी।

Source: Social Media (सांकेतिक)

मामले में क्या-क्या हुआ?

          पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया था कि राजा रघुवंशी की हत्या मेघालय में हनीमून के दौरान उनकी पत्नी द्वारा किराए पर बुलाए गए लोगों ने ही की। डीजीपी आई नोंग्रांग ने बताया कि राजा की पत्नी सोनम ने उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि तीन अन्य हमलावरों को रात भर की छापेमारी के बाद में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि, 'एक व्यक्ति को उत्तरप्रदेश से पकड़ा गया, जबकि दो अन्य आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से पकड़ा है।' उन्होंने कहा, 'सोनम ने उत्तरप्रदेश के नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।'

पुलिस की जांच कैसे आगे बढ़ी?

          राजा के शव के पास एक महिला की सफेद शर्ट मिली थी। पुलिस की जांच में यह शर्ट सोनम की है या किसी ने खाई में फेंक दी थी ,पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी हुई थी कि स्कूटर छोड़कर राजा रघुवंशी घटनास्थल तक कैसे पहुंचे और वहां तक उन्हें आखिर ले कौन गया। पुलिस को जांच में एक धब्बे वाले काले रंग का रेनकोट भी मिला। माना जा रहा था कि यह रेनकोट सोनम का था। कुछ धब्बे भी इसमें लगे हैं। वह खून है या नहीं, इसकी जांच के लिए रेनकोट को फॉरेंसिक लैब भेजा गया था। इसका साइज XXXL बताया गया है, जो कि काफी बड़ा था। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();