सागर पुलिस की कार्रवाई,दो कारों से अवैध शराब जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार, Sagar police action, illegal liquor seized from two cars, two accused arrested and one absconding.
सागर पुलिस की कार्रवाई दो कारों से अवैध शराब जप्त दो आरोपी गिरफ्तार एक फरार
सागर (मप्र)- सागर जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध हथियार, अवैध शराब विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा दो महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ की गई हैं। दोनों में कुल 351 लीटर बीयर एवं 63 लीटर देशी शराब सहित दो चारपहिया वाहन (कुल अनुमानित मूल्य ₹15 लाख) जप्त किए गए। एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
कार्रवाई क्रमांक 01
22 जून 2025 को थाना प्रभारी मोतीनगर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक XUV 500 (MP 40 CA 2129) अवैध शराब लेकर सागर की ओर लाया जा रहा है। लहदरा नाका पर पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन से अवैध शराब बरामद की गई जिसे वाहन सहित जप्त कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
1. प्रियंक उर्फ छोटू पिता राकेश श्रीवास्तव (उम्र 26 वर्ष), निवासी रामनगर भैंसा, थाना केंट सागर
2. पुष्पेन्द्र पिता घनश्याम साहू (उम्र 24 वर्ष), निवासी पथरिया जाट, सागर
दोनों आरोपियों के पास शराब के परिवहन हेतु कोई वैध लाइसेंस नहीं था। आरोपियों पर धारा 34(2) ,आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
कार्रवाई क्रमांक 02
दूसरी कार्रवाई में सूचना के आधार पर पुलिस ने धर्मश्री रोड पर कार MP 36 C 1426 को रोकने का प्रयास किया। वाहन चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। कार से अवैध शराब थी जिसे कार सहित जब्त किया गया।
फरार आरोपी
1. शिवा कोरी, निवासी इतवारी टोरी, सागर ,जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
उक्त प्रकरण में भी धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी
सागर पुलिस द्वारा त्वरित, सटीक एवं प्रभावी कार्रवाई कर अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी चोट की गई है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत (थाना प्रभारी मोतीनगर), उप निरीक्षक गौरव गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक माधव सिंह, प्रधान आरक्षक जानकी रमण मिश्रा, प्रधान आरक्षक नदीम शेख, प्रधान आरक्षक प्रमोद बागरी, आरक्षक लखन कुमार, आरक्षक चंदन बिल्थरे आदि हैं । पुलिस की कार्रवाई जारी है।



कोई टिप्पणी नहीं