Breaking News

सोशल मीडिया पर की लेडी डॉक्‍टर से दोस्‍ती, फिर होटल में किया दुष्कर्म, महीनों बाद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्‍थे,Befriended a lady doctor on social media, then raped her in a hotel, months later the accused was caught by the police.

सोशल मीडिया पर की लेडी डॉक्‍टर से दोस्‍ती फिर होटल में किया दुष्कर्म महीनों बाद आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्‍थे

•डॉक्टर से दुष्कर्म करने का मामला

•इंस्टाग्राम पर की लेडी डॉक्‍टर से की दोस्‍ती

•भोपाल के होटल में किया दुष्कर्म

•पुलिस ने किया था 5 हजार का इनाम घोषित

•7 महीने से फरार दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

•सात महीने बाद चढ़ा पुलिस के हत्‍थे 

•फरार चल रहा युवक भिंड से हुआ गिरफ्तार

    महीनों से फरार चल रहे आरोपी ने खुद को केंद्रीय गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर बिना इंटर्नशिप किए लेडी डॉक्टर को मेडिकल प्रेक्टिस हेतु रजिस्ट्रेशन दिलवाने का भरोसा दिया और भोपाल में मिलने के लिए बुलाया। उसपर भरोसा कर युवती भोपाल आने के बाद हमीदिया रोड स्थित होटल मेघदूत में ठहरे आरोपी से मिलने पहुंची। उसने रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा देते हुए लेडी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया।

Source:Social Media (सांकेतिक)

भोपाल(मप्र)- भोपाल में हमीदिया रोड स्थित एक होटल में देवास की महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे युवक को पुलिस ने भिंड से गिरफ्तार कर लिया है। करीब सात माह से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। 

खुद को बताया सरकारी अधिकारी

                मंगलवारा थाना पुलिस के अनुसार देवास की रहने वाली युवती ने चीन से एमबीबीएस करने के बाद लाइसेंस के लिए इंडियन एफएजीई की परीक्षा भी पास कर ली थी। वह मेडिकल प्रेक्टिस के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहती थी। इस दौरान इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से मोहित सिंह शेखावत नाम के व्यक्ति से उसका परिचय हुआ। चैटिंग के दौरान मोहित ने युवती को अपना वाट्सएप नंबर दिया। फोन पर बातचीत के दौरान मोहित ने खुद को सेंट्रल होम मिनिस्ट्री, गवर्मेन्ट आफ इंडिया का अधिकारी बताया।

Source:Social Media (सांकेतिक)

झांसा देकर महिला डॉक्टर से किया दुष्कर्म

       मोहित ने लेडी डॉक्टर को बिना इंटर्नशिप किए मेडिकल प्रेक्टिस हेतु रजिस्ट्रेशन दिलवाने का भरोसा दिया और भोपाल में मिलने के लिए बुलाया। भरोसा करके युवती भोपाल आने के बाद हमीदिया रोड स्थित होटल मेघदूत में ठहरे मोहित से मिलने पहुंची जहां मोहित ने रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया ।

Source:Social Media (सांकेतिक)

आरोपी करीब 7 महीने बाद हुआ गिरफ्तार

     लेडी डॉक्टर ने घटना की शिकायत 21 अक्टूबर 2024 को देवास के सिविल लाइन थाने में की। पुलिस ने वहां शून्य पर केस दर्ज करते हुए केस डायरी मंगलवारा थाना भेज दी। मंगलवारा पुलिस तब से लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। उसने आरोपी पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर मनोज सिंह श्रीवास उर्फ मोहित सिंह शेखावत को श्रीराम कालोनी ,वार्ड नंबर-14, थाना गोहद तिराहा, जिला भिंड स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();