गांजा बेचने की फिराक में खड़े आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घेराबंदी कर गांजे सहित पकड़ा, Police arrested the accused who was trying to sell ganja, surrounded him and caught him with ganja.
गांजा बेचने की फिराक में खड़े आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार घेराबंदी कर गांजे सहित पकड़ा
•सागर पुलिस ने रेलवे ब्रिज के पास पकड़ा
•1.7 किलो गांजा भी किया जब्त
•पुलिस गिरफ्त में है आरोपी
सागर (मप्र)- सागर शहर की कैंट थाना पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिलने पर रेलवे ब्रिज के पास से एक युवक को 1 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 20 हजार रुपए आंकी गई है। कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि भैंसा निवासी सिराज उर्फ अक्का (25 वर्ष) रेलवे ब्रिज के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम 28 नंबर रेलवे फाटक पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिराज उर्फ अक्का पिता जमील मकरोनिया निवासी भैंसा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस अब पता लगा रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाया था और किसे बेचने वाला था। पुलिस की कार्रवाई जारी है।



कोई टिप्पणी नहीं