Breaking News

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, जहर खाने से पहले बनाया वीडियो, ससुराल पर लगाए आरोप, Tired of harassment, woman committed suicide, made a video before consuming poison, blamed her in-laws.

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या जहर खाने से पहले बनाया वीडियो ससुराल पर लगाए गंभीर आरोप

Source:Social Media 

उज्जैन (मप्र)- ससुराल में प्रताड़ित एक महिला ने सल्फास की गोलियां खाने के बाद ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली अपनी सहेली श्रद्धा को फोन करके सल्फास की गोलियां खाने की बात बताई। पुलिस ने महिला द्वारा छोड़े गए वीडियो और सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Source:Social Media

कहां की है बात?

                उज्जैन के नीलगंगा थाना पुलिस के अनुसार तिरुपति प्लेटिनियम कॉलोनी निवासी नूपुर पति सतीश जाट ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। नूपुर ब्यूटी पार्लर पर कार्य करती थी और उसने सल्फास की गोलियां खाने से पहले एक वीडियो बनाया और सुसाइड नोट भी लिखा। वीडियो में उसने पति सतीश जाट, सास हेमलता जाट और ननद भावना व पूजा जाट पर मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप लगाए हैं।


Source:Social Media

चार वर्षों से पति के साथ रह रही थी अलग 

           नूपुर पिछले चार वर्षों से अपने पति के साथ अलग ही रह रही थी, लेकिन पिछले छह महीनों से ससुराल पक्ष की प्रताड़ना बढ़ती जा रही थी। पति ने घर खर्च देना भी बंद कर दिया था और आए दिन झगड़ा कर मानसिक दबाव भी बनाया जा रहा था। यह सब कुछ सहन न कर पाने की स्थिति में नूपुर ने सल्फास की गोलियां खा कर अपनी जान दे दी। नूपुर ने सल्फास की गोलियां खाने के बाद ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली अपनी सहेली श्रद्धा को फोन करके सल्फास की गोलियां खाने की बात बताई। नूपुर को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां देर रात नूपुर की मौत हो गई। पुलिस ने नूपुर द्वारा छोड़े गए वीडियो और सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि नूपुर का मायका नारायण गढ़ा सैलाना, जिला रतलाम में है। घटना की सूचना पर उसके भाई शिवम जाट अन्य परिजन के साथ उज्जैन पहुंचे और ससुराल पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। परिवार वालों ने वीडियो और सुसाइड नोट की जानकारी दी है। दस्तावेजों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source:Social Media

साल 2021 में हुई थी शादी

                 नूपुर के भाई विनोद जाट ने कहा कि मेरी बहन को ससुराल वाले लगातार टॉर्चर कर रहे थे। पति सतीश जाट बीते दो-तीन दिन से घर से गायब था। पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर भी विवाद चल रहा है। सास हेमलता और एक ननद उज्जैन में ही दूसरे मकान में रहते हैं, जबकि दूसरी ननद शादी के बाद धार के पास ससुराल में है। नूपुर की शादी साल 2021 में उज्जैन के सतीश जाट से हुई थी।

Source:Social Media

क्या लिखा है सुसाइड नोट में ?

       नूपुर जाट ने एक सुसाइड लिखा है कि "अब नहीं झेल सकती, मैं जहर खाकर जान दे रही हूं। मेरे पति सतीश जाट, सास हेमलता जाट और ननद पूजा व भावना जाट मुझे लगातार टॉर्चर कर रहे हैं। पूजा पिछले चार साल से मानसिक रूप से परेशान कर रही है। छह महीने से मेरे पति ने भी टॉर्चर शुरू कर दिया है। न तो पैसे देते हैं और न ही घर का खर्चा उठाते हैं। वे मुझे मरने की धमकी देते हैं। अगर मैं कुछ बोलती हूं तो मुझ पर हाथ उठाते हैं। मेरे पति पिछले तीन दिन से घर नहीं आए हैं। मैं अगर कुछ कहती हूं तो वो घर छोड़ने की धमकी देते हैं। मैं पिछले चार साल से सब कुछ सह रही हूं। अब और नहीं सह सकती। इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार सतीश जाट, भावना जाट, पूजा जाट और हेमलता जाट हैं। इन्हें सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस की कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();