Breaking News

पार्टी के बहाने नाबालिग को बुलाया और कारोबारियों को परोसा ,सामने आया देह व्यापार का मामला, Minor was called on the pretext of party and served to businessmen, case of prostitution came to light.

पार्टी के बहाने नाबालिग को बुलाया और कारोबारियों को परोसा सामने आया देह व्यापार का मामला

•जन्मदिन की पार्टी के बहाने नाबालिग को बुलाया

•कारोबारियों को परोसा गया 

•भोपाल में सामने आया देह व्यापार का मामला

•आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जा चुका है

•तीन दिन तक घर नहीं लौटी बेटी तो मां ने की शिकायत

•पुलिस ने फ्लैट से पकड़ा तो सुनाई आपबीती

भोपाल (मप्र)- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देह व्यापार का मामला प्रकाश में आया है। जहां आरोपी महिला की पहचान रिया के रूप में हुई है, जो इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है और इसी दौरान उसकी पहचान शहर के कुछ कारोबारियों से हुई । दूसरी तरफ नाबालिग की मां का तलाक हो चुका है और जो एक निजी कंपनी में काम करती है।

Source:Social Media (सांकेतिक)

दो ने किया दुष्कर्म

         एक युवती ने अपनी 17 वर्षीय किशोरी सहेली को जन्मदिन की पार्टी के बहाने फ्लैट पर बुलाकर कारोबारियों को परोस दिया। व्यापारियों से रुपए ऐंठकर युवती अपनी सहेली को दूसरे ग्राहकों को परोसने की भी तैयारी में थी। लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने युवती के फ्लैट पर दबिश देकर नाबालिग को रिहा करवाकर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

नाबालिग पहले भी गायब हुई 

     यह पहली बार नहीं हुआ था जब नाबालिग अपने घर से दो-तीन दिन के लिए गायब हुई थी। पिछले आठ महीने में वह पांच बार घर से गुम हो चुकी थी। इस बार जब वह तीन दिन तक घर नहीं पहुंची तो उसकी मां ने टीटीनगर थाने पहुंचकर शिकायत की। मां की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची को बरामद करने के साथ ही तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।

देह व्यापार कराने वाली सहेली गिरफ्तार

             देह व्यापार में धकेलने वाली उसकी सहेली व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म का एक आरोपी फिलहाल फरार है। टीटीनगर एसीपी अंकिता खातरकर के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी टीटीनगर क्षेत्र में रहकर पढ़ाई करती है। स्कूल के एक दोस्त के जरिए उसकी पहचान करोंद निवासी रिया नामक युवती से हुई। रिया ने 17 जून को किशोरी को अपने फ्लैट पर बुलाया और उसी रात रिया ने किशोरी को एक कारोबारी के सामने परोस दिया। साथ ही अगले दिन जन्मदिन की पार्टी के बहाने उसे खजूरी सड़क स्थित एक फार्म हाउस में लेकर पहुंच गई। वहां रिया ने एक अन्य कारोबारी को परोसा और वापस फ्लैट पर ले आई।  20 जून को पुलिस की टीम ने फ्लैट पर दबिश दी और आरोपियों को पकड़कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता ने कई बार बयान बदले हैं, जिसके कारण उसकी काउंसलिंग की गई।

Source:Social Media (सांकेतिक)

दोस्त के साथ रहती है इवेंट मैनेजर रिया

          एसीपी खातरकर ने बताया कि इस मामले में आरोपी रिया इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है। वह लंबे समय से इस व्यवसाय से जुड़ी हुई है, जिससे वह कारोबारियों के संपर्क में रहती है। रिया मूलत: भोपाल की रहने वाली है, लेकिन वह माता-पिता से अलग एक किराए के फ्लैट में किसी दोस्त के साथ रहती है। यहां अक्सर वह नाबालिग को बुलाती थी।

पीड़िता मां के साथ अकेली रहती है 

    करीब पांच साल पहले पीड़िता के माता-पिता का तलाक हो गया था, जिसके बाद पीड़िता अपनी मां के साथ अकेली रहती है। उसकी मां प्राइवेट काम करती है। रिया को नाबालिग के घर की आर्थिक स्थिति की जानकारी थी, जिसके चलते वह लगातार उससे बात करती रहती थी और घर पर बुलाती थी। पुलिस को संदेह है कि उसने पीड़िता को रुपए दिए होंगे फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();