Breaking News

कोर्ट को बाप-बेटे ने लगाया 64 लाख का चूना, बाप ने मकान और बीमारी में तो बेटे ने विदेश घूमने में लगाया पैसा,Father and son cheated the court of Rs. 64 lakhs, father spent money on house and illness while son spent money on foreign trip.

कोर्ट को बाप-बेटे ने लगाया 64 लाख का चूना बाप ने मकान और बीमारी में तो बेटे ने विदेश घूमने में लगाया पैसा 

Source:Social Media (सांकेतिक)

इंदौर(मप्र)- जिला कोर्ट के खाते में सेंध लगाकर 64 लाख रुपए निकालने वाले बाप-बेटे को अपराध शाखा ने गुजरात से पकड़ लिया है। आरोपियों ने विदेश यात्रा, खरीदारी, उपचार, रिनोवेशन और कार खरीदने में लाखों रुपए खर्च करना स्वीकारा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एडिशनल डीसीपी(अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक जिला कोर्ट का 17वें एडीजे के नाम से एसबीआई (कोर्ट परिसर) में खाता है।

64 लाख रुपए निकाल लिए आरोपियों ने 

      5 मार्च से 11 जून के बीच इस खाते से अज्ञात आरोपियों ने 64 लाख रुपए निकाल लिए। बैंक मैनेजर पुनीत तिवारी ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सोमवार को सूरत से आरोपी साजिद रंगरेज और उसके बेटे साहिल रंगरेज को पकड़ लिया। एडीसीपी के मुताबिक साहिल बीएससी कर चुका है। उसने पुलिस को बताया कि बैंक में रजिस्टर्ड सिमकार्ड उसको आवंटित हो गया था।

Source:Social Media (सांकेतिक)

साहिल घूम आया विदेश 

           उसने जैसे ही बैंक से नेट बैंकिग सुविधा ली उसे कोर्ट के खाते की जानकारी मिल गई और फिर उसने खाते से रुपए निकालना शुरु कर दिया। साजिद ने बताया कि उसने 5 लाख रुपए फ्लैट के रिनोवेशन में खर्च कर दिए। 4 लाख रुपए उसकी बीमारी में लग गए। दूसरा आरोपी साहिल तो सिंगापुर और दुबई की यात्राएं करने चला गया था। उसने जमकर खरीदारी करते हुए खुद पर भी पैसे खर्च किए। साहिल ने कुछ दिनों पूर्व ऑडी कार खरीदने के लिए भी 10 लाख रुपए जमा करवा दिए थे। अब पुलिस की कार्रवाई जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();