महिला से रेप के बाद बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव,उसके बेटे का करा दिया खतना,After raping a woman, she was forced to change her religion and her son was circumcised.
महिला से रेप के बाद बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव उसके बेटे का करा दिया खतना, जान से मारने की दी धमकी
इंदौर (मप्र)- इंदौर के खजराना थानांतर्गत एक तलाकशुदा महिला से रेप और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोप लगाया गया है कि आरोपी शाहनवाज हिंदू नाम श्याम, रखकर महिला से मिला था। गुरुवार को पीड़िता महिला ने आरोपी श्याम उर्फ शाहनवाज, उसके पिता और भाई पर अपने 14 वर्षीय बेटे का जबरन खतना कराने का आरोप लगाते हुए एक और एफआईआर दर्ज कराई थी। उसके पूर्व सोमवार 16 जून को महिला ने शाहनवाज पर रेप और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उसके पिता सलीम पटेल और भाई सोहेल पटेल की तलाश में जुटी हुई है।
प्रेस क्लब में हुई थी उसकी जान पहचान
पीड़िता के मुताबिक आरोपी शाहनवाज से इंदौर प्रेस क्लब में उसकी जान पहचान हुई थी। आरोपी ने महिला से पहचान छिपाकर दोस्ती करने के बाद आपसी सहमति से कई बार संबंध बनाए। झूठ पकड़े जाने के बाद वह पीड़िता से शादी का वादा कर उसके साथ रहने लगा। कुछ दिन बाद ही आरोपी, पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। महिला के बेटे का जबरन खतना भी करवा दिया गया।
पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों पर हुई FIR
खजराना टीआई मनोज सेंधव के अनुसार एक 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने श्याम उर्फ शाहनवाज, पिता सलीम पटेल और उसके भाई सोहेल पटेल निवासी लक्ष्मीबाग कॉलोनी खजराना के खिलाफ, 14 साल के बच्चे का खतना करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपी शाहनवाज और उसका भाई सोहेल पटेल पिता की खेती और प्रॉपर्टी से जुड़ा काम संभालते हैं।
पीड़िता और बेटे को दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह शाहनवाज पर भरोसा कर उसके परिवार के साथ रहती थी तो वहां पर आरोपी के भाई सोहेल और पिता सलीम ने बेटे के बारे में एक दिन पूछा, जब उन्हें बताया कि बेटा छत पर खेल रहा है तब उसे बुलाने की बात कही। जब वह नीचे आया तो आरोपियों ने कहा कि इसका खतना करना पड़ेगा। उन्हें रोका तो बच्चे को जबरदस्ती अपने साथ लेकर चले गए। कुछ घंटे बाद बेटा घर आया। उसे काफी दर्द हो रहा था। इसके बाद शाहनवाज, उसके भाई और पिता से विवाद हुआ तो उन्होंने धमकाया कि यह बात किसी को बताई तो जान से खत्म कर देंगे। बेटे को भी जान से मारने की धमकी दी थी।
पति से तलाक हो गया था 2011 में
पीड़िता के मुताबिक साल 2001 में उसकी शादी हुई। इस शादी से उसे दो बच्चे हुए, साल 2011 में उसका तलाक हो गया। 2016 में एमटीएच कम्पाउन्ड स्थित प्रेस क्लब में उसकी पहचान श्याम पटेल से हुई और काम के सिलसिले में उससे बात होने लगी। इसके बाद एक दो बार साथ में घूमने-फिरने भी गए। पीड़िता ने अनुसार जब बच्चे घर पर नहीं होते थे तब श्याम उसके घर मिलने आता था। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए।
आरोपी का झूठ बहन ने पकड़ लिया
पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि एक दिन श्याम जब मोबाइल पर बात कर रहा था तब उसकी बहन ने सुना कि वह बार-बार उर्दू शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। शंका होने पर पीड़िता को उसकी बहन ने यह बात बताई। तब पीड़िता ने श्याम का आधार कार्ड चेक किया तब उसमें शाहनवाज नाम सामने आया। विवाद के बाद शाहनवाज ने कहा कि वह शादी करना चाहता है। पीड़िता मान गई और उसके साथ पत्नी की तरह रहने लगी।
तीन साल पूर्व हुई थी बेटी
साल 2022 में पीड़िता को शाहनवाज से एक बेटी हुई। इसके बाद से शाहनवाज पीड़िता पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा। वह बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए कहने लगा। पीड़िता ने कहा कि हम दोनों के बीच इस तरह की कोई बात नहीं हुई है और वह इस तरह से नहीं रह सकती। तब शाहनवाज ने उससे मारपीट की। वह घर पर पूजा-पाठ नहीं करने देता है। 15 जून को शाहनवाज धर्म परिवर्तन को लेकर काफी दबाव बना रहा था जिसे लेकर उसने मारपीट की। इसके बाद परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद सोमवार को आरोपी पर रेप और धर्म परिवर्तन का केस दर्ज किया था। आरोपी शाहनवाज को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।






कोई टिप्पणी नहीं