मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, कुकर्मी को भीड़ ने पीटा और पुलिस को सौंपा,Attempt to rape an innocent, the culprit was beaten by the crowd and handed over to the police.
मासूम से दुष्कर्म की कोशिश करते राहगीरों ने देखा तो कुकर्मी ने उसे फेंका भीड़ ने पीटा और पुलिस को सौंपा
बीना(मप्र)-बुधवार की दोपहर को खिमलासा रोड अंडरब्रिज के पास रेल लाइन पर एक बस कंडक्टर ने तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना देखकर पहले तो आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, एससीएसटी, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मासूम को लोगों ने बचाया
बुधवार दोपहर में खिमलासा रोड अंडरब्रिज के समीप रेल पटरी पर अंकित उर्फ छिंगा पिता मुन्ना पटेल, निवासी कानूनगो वार्ड, ने तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आसपास के कॉलोनी वासियों ने घटना देखकर शोर मचाया और बच्ची को आरोपी से बचाया। उन्होंने बच्ची को बचाकर आरोपी को पकड़ा।
आरोपी को भीड़ ने जमकर कूटा
आरोपी ने भीड़ आते देख बच्ची को फेंककर भागने की कोशिश की लेकिन राहगीरों ने उसे दबोचकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे प्रधान आरक्षक उमाशंकर मिश्रा और एसडीओपी बीना के ड्राइवर बीएल पटेल ने भीड़ को शांत कराया। खुरई थाना प्रभारी शशि सिंह और आगासौद थाना प्रभारी नितिन पाल ने आक्रोशित भीड़ को कंट्रोल किया।
पुलिस ने मामला किया दर्ज
एसडीओपी नितेश पटेल ने मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। आरोपी अंकित को दुष्कर्म का प्रयास, एससीएसटी और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई जारी है।




कोई टिप्पणी नहीं