दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, 25 से ज्यादा घायल, यात्री बस पलटने से हुआ हादसा,Three killed, more than 25 injured in a tragic road accident, accident occurred due to passenger bus overturning.
दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत 25 से ज्यादा घायल बस पलटने से हुआ हादसा
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी और इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
जबलपुर (एमपी)- मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बस में सवार लगभग 25 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गई ।हादसे में घायल लोगों को लखनादौन के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुबह हुआ हादसा, गंभीर घायल मेडिकल कॉलेज रेफर
यह दुखद हादसा बरगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रमनपुर घाटी में हुआ। सुबह लगभग 4.45 बजे बस रमनपुर घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी ।हादसे में घायल लोगों का इलाज जारी है, सभी घायलों को लखनादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 4 गंभीर घायल यात्रियों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
यात्री बस अयोध्या से जा रही थी नागपुर
प्राप्त जानकारी अनुसार, घटना बरगी थाना क्षेत्र के NH 30 पर रमनपुर घाटी में हुई है। साथ ही बताया जा रहा है कि बस, यात्रियों को लेकर अयोध्या से नागपुर जा रही थी। इसी दौरान रमनपुर घाटी के पास बस पलट गई। शुरुआती जांच में पता चला कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। घटना के बाद चीख-पुकार मच गई।
पुलिस मौके पर पहुंची
इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और बस में फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत करते हुए बाहर निकाला गया ।इसके बाद घायल यात्रियों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया । तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।




कोई टिप्पणी नहीं