Breaking News

भाई बचाना चाहता था लव जिहाद से लेकिन इश्क में अंधी बहन ने की उसकी हत्या..Brother wanted to save his sister from love jihad but his sister, blinded by love, killed him...

भाई बचाना चाहता था लव जिहाद से  लेकिन इश्क में अंधी बहन ने की उसकी हत्या...

      इश्क की सनक आज कई अपराध करवा रही है। ऐसे ही अंधे इश्क में फंसी महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने भाई की ही हत्या करवा दी। दरअसल ,भाई उसको लव जिहाद से बचाना चाहता था। जो उसकी बहन को रास नहीं आ रहा था। अपर सत्र न्यायालय ने अपराधी बहन सहित पांच आरोपियों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुना दी है।

गंजबासौदा (विदिशा)- इश्कजाल में फंसी एक बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई की हत्या कर डाली थी। न्यायालय से इस मामले में आरोपी बहन सहित पांच आरोपियों को अर्थ दंड सहित आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।

Source: Social Media (सांकेतिक)

जानिए क्या था पूरा मामला

      प्राप्त जानकारी अनुसार  24 फरवरी 2022 को ग्राम सतपाड़ा डबरी में सगड़ नहर की पुलिया, भोपाल-सिरोंज रोड पर एक व्यक्ति का शव मिला था। थाना शमशाबाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो यह शव राजू ठाकुर का निकला। इस दौरान पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि राजू की बहन आरती ठाकुर, मोहम्मद आसिफ अंसारी निवासी भोपाल ,से प्रेम करती थी। आरती का सगा भाई राजू उसको आसिफ से मिलने के लिए मना करता था। इससे वह राजू से बहुत नाराज रहती थी। उसने कई बार राजू को मरवाने की धमकी तक दी थी। लेकिन राजू पर इन धमकियों का कोई असर न हुआ और वह लगातार अपनी बहन को लव जिहाद में फंसने से रोकता रहा। आरती ने भोपाल के शूटरों को मोटी रकम देकर अपने भाई की हत्या करवा दी। जांच में पुलिस ने इस मामले की सूक्ष्मता से जांच की।

Source: Social Media (सांकेतिक)

आरोपियों को मिली सजा

       पुलिस जांच टीम द्वारा पाया गया कि आरोपी आरती ठाकुर ने अपने प्रेमी मोहम्मद आसिफ अंसारी के साथ मिलकर पेशेवर आदतन अपराधियों से अपने भाई राजू की निर्मम हत्या करवाई थी। पुलिस ने आरोपी फरहान उर्फ मामू, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद आसिफ, आरती ठाकुर एवं आफरीन बी के खिलाफ थाना शमशाबाद में विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में चालान पेश किया। मामले में गवाहों के बयान लिए गए और दोष सिद्ध पाते हुए आरोपियों को आजीवन कारावास से दंडित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();