Breaking News

कैबिनेट बैठक में हुए बड़े फैसले, ओलावृष्टि से नुकसान का मिलेगा किसानों को मुआवजा,Major decisions taken in the cabinet meeting, farmers will get compensation for losses caused by hailstorm.

कैबिनेट बैठक में हुए बड़े फैसले ओलावृष्टि से नुकसान का मिलेगा किसानों को मुआवजा

      कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई गई है। सरकार ने ओलावृष्टि का सर्वे कराने का भी निर्देश दिया है।

Source: Social Media (सांकेतिक)

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले

         मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि के चलते कई जिलों में किसानों को फसल में नुकसान का सामना करना पड़ा है, अब मध्यप्रदेश के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है क्योंकि सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लिया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री ने तमाम कलेक्टरों को ओलावृष्टि का सर्वे कराने के निर्देश दे दिए हैं, अब किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा मिलेगा। साथ ही उज्जैन में विक्रम महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा भी एमपी कैबिनेट ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई है। 

Source: Social Media (सांकेतिक)

एमपी के किसानों को मिलेगा मुआवजा 

        पिछले दो-तीन दिनों में प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि हुई जिससे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में मोहन सरकार की बैठक में सीएम यादव ने ओलावृष्टि को लेकर सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं. सीएम ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वह जल्द से जल्द फसलों का सर्वे करें जिससे किसानों को मुआवजा मिल सके । सीएम ने कहा कि आपदा की वजह से किसानों का नुकसान हुआ है, उनका मुआवजा अतिशीघ्र मिले इसकी चिंता करें।

खास आयोजन उज्जैन के लिए

        उज्जैन में विक्रम महोत्सव का आयोजन हो रहा है जिसपर कैबिनेट ने कुछ अहम फैसले लिए हैं, सम्राट विक्रमादित्य पर 12, 13 और 14 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शनी आयोजित होगी। काल गणना के केंद्र उज्जैन के बारे में हम सारे विश्व में बताएंगे, हमारी गणित की विशेषता को भी सभी को बताएंगे, और बताएंगे कि गणना कैसे होती है? इसके अलावा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में इस बार गुड़ी पड़वा मनाने के निर्देश भी दिए गए हैं, सीएम ने मंत्रियों को निर्देश दिए हैं कि सभी जिले में पहुंचकर गुड़ी पड़वा का पर्व मनाएं। ऐसे में सभी मंत्री अलग-अलग जिलों में जाकर यह कार्यक्रम मनाएंगे। 

Source: Social Media (सांकेतिक)

कैबिनेट की इन फैसलों पर भी लगी मुहर 

•ओंकारेश्वर में 26वीं वाइल्ड लाइफ सेंचुरी स्वीकृत की गई, 614 वर्ग मीटर की सेंचुरी है। 

•देश में सर्वाधिक वन क्षेत्र बनाने का रिकॉर्ड मध्यप्रदेश के नाम हुआ। 

•गर्मी के चलते जिलों में प्रभारी मंत्रियों को पानी से संबंधित निर्देश। 

•मध्यप्रदेश में किसानो को ओलावृष्टि का मुआवजा मिलेगा। 

•आत्मनिर्भर नगर निगम और नगर पालिका की तैयारी। 

•बिजली का बिल कम करने के लिए प्रदेश में 4 बड़े सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।

•लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में समूह जल योजना के तहत भी सोलर प्लांट लगाने का काम किया जाएगा। 

खजुराहो में 19 एकड़ जमीन वैलनेस सेंटर के लिए ओबेरॉय समूह को देने का निर्णय लिया गया। 

18 भूमिपूजन हुए हैं चंबल में 

       सीएम ने कहा कि GIS अपनी सफलता की शुरुआत कर रहा है, जिसके परिणाम आने शुरू हो गए हैं। चंबल में 18 भूमि पूजन हुए हैं जबकि ग्वालियर को भी सौगातें मिल रही हैं। आने वाले समय में और औद्योगिक इकाइयों के भूमि पूजन होंगे, हमारा क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है, हमारे पास संभाग स्तर और जिला स्तर पर मिले निवेश के प्रस्ताव है जिन्हें हम जल्द से जल्द शुरू करेंगे और इसके परिणाम भी दिखेंगे।


कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();