कार्य मुक्त किए गए तीन सीएचओ, लापरवाही पर 15 कर्मचारियों पर गिरी गाज,Three CHOs were relieved from their duties, 15 employees were suspended for negligence.
कार्य मुक्त किए गए तीन सीएचओ, लापरवाही पर 15 कर्मचारियों पर गिरी गाज
महंगी पड़ गई लापरवाही
निरोगी काया अभियान में लापरवाही उजागर होने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले 15 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ निलंबन, बर्खास्तगी और कार्य मुक्त करने जैसी बड़ी कार्रवाई की है।
कहां की है बात?
स्वास्थ्य विभाग जिला शिवपुरी में चलाए जा रहे निरोगी काया अभियान के तहत लापरवाही बरतने वाले 15 कर्मचारियों पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है. इनमें शामिल 03 सीएचओ को कार्य मुक्त कर दिया गया है, जबकि 01 एएनएम को निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।
निरीक्षण में उजागर हुई थी लापरवाही
दरअसल , शिवपुरी जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी के निर्देश पर गत 19 मार्च को विकासखंड खनियाधाना के मुहारी गांव में निरीक्षण किया गया था। जिसके दौरान अलग-अलग आंगनबाड़ी केंद्रों पर मौजूद आशा कार्यकर्ता उपस्थित नहीं मिली थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए सभी अनुपस्थित आशा कार्यकर्ता को निष्क्रिय घोषित करने के आदेश जारी किए गए।
तीन सीएचओ हुए कार्य मुक्त
शासकीय कार्य में लापरवाही के दोषी पाए गए तीन सीएचओ को भी कार्य मुक्त करने के आदेश जारी किए गए हैं। एक एएनएम को भी निलंबित करने के आदेश जारी हुए हैं। इनपर आरोप है कि निरोगी काया अभियान में इन्होंने लापरवाही बरती है। उनके खिलाफ विभिन्न जगह पर मिली शिकायतों के बाद हुए निरीक्षण में उनकी लापरवाही उजागर हुई थी।
क्या है विभाग की प्रतिक्रिया?
निरोगी काया अभियान में लापरवाही पर कर्मचारियों के खिलाफ हुई विभागीय कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवपुरी सीएमएचओ डॉ संजय रिशेश्वर ने कहा कि आगे भी इस तरह की लापरवाही अगर सामने आई तो हम फिर इसी तरह की कार्रवाई करेंगे। इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।




कोई टिप्पणी नहीं