Breaking News

मोबाइल हुआ ब्लास्ट, युवक की जेब में रखा था ,प्राइवेट पार्ट में आई गंभीर चोट, इलाज जारी, Mobile blast happened, it was kept in the pocket of the youth, he suffered serious injury in his private part, treatment is going on.

मोबाइल हुआ ब्लास्ट युवक की जेब में रखा था प्राइवेट पार्ट में आई गंभीर चोट इलाज जारी 

रहिए सावधान 

        आप भी मोबाइल यूजर हैं, इसलिए ये खबर पढ़कर आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं, और सीख भी ले सकते हैं। मध्यप्रदेश से एक ऐसी खबर आई है जहां युवक हर दिन की तरह बाइक से जा रहा था, अचानक उसकी जेब में रखा मोबाइल फट गया, वो जमीन पर गिर गया और उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट आ गई।

Source: Social Media (सांकेतिक)

कहां का और क्या है मामला?

        एमपी में राजगढ़ जिले के सारंगपुर में एक युवक की जेब में मोबाइल फट गया, जिसके कारण उसके प्राइवेट पार्ट में चोट आई है और उसे गंभीर हालत में शाजापुर रेफर किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय अरविंद पानीपुरी का ठेला लगाकर गुजारा करता है। वह सारंगपुर सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने के लिए गया था। जब वह अपनी बाइक से नैनवाड़ा गांव लौट रहा था। तब टोल टैक्स के पास अचानक उसकी पैंट की जेब में रखा मोबाइल फट गया, जिससे वह तेज रफ्तार बाइक से संतुलन खोकर हाईवे पर ही गिर गया।

Source: Social Media (सांकेतिक)

सिर में और अन्य जगह गंभीर चोटें आईं 

     मोबाइल फटने से अरविंद का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह से जख्मी हो गया।  सड़क पर गिरने से उसे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं । राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे शाजापुर के अस्पताल भेज दिया गया।

क्या कहा पुलिस ने?

    थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया ने बताया कि अभी उनके पास लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। सूचना मिलती है, तो उसकी जांच की जाएगी।

Source: Social Media (सांकेतिक)

क्या बोले परिजन?

         घायल अरविंद के भाई ने डॉक्टरों को बताया कि अरविंद ने हाल ही में रेडमी कंपनी का एक पुराना मोबाइल खरीदा था। रात भर चार्जिंग पर लगा रहने के बाद वो उसे जेब में रखकर सब्जी खरीदने गया हुआ था। एक घंटे बाद लौटते समय हादसा हो गया।

Source: Social Media (सांकेतिक)

'जीवन संकट वाली कोई बात नहीं है'-- डॉक्टर 

      सारंगपुर के डॉ. नयन नागर ने बताया कि युवक के गुप्तांग में चोट आई है। लेकिन उसे जीवन संकट वाली कोई बात नहीं है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे शाजापुर रेफर कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();