बेटी से हो रहा था गैंगरेप, अचानक पहुंच गई मां, और फिर.....The daughter was being gang-raped, suddenly the mother arrived, and then.
बेटी से हो रहा था गैंगरेप अचानक पहुंच गई मां और फिर.....
•नाबालिग बच्ची से किया गया दुष्कर्म
•नाबालिग पीड़िता छठवीं की है छात्रा
•परीक्षा देकर अपनी मां के साथ लौट रही थी घर
•दुकान में बेटी से हो रहा था गैंगरेप, अचानक मां पहुंच गई
•मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में दुकान के अंदर की घटना
•पुलिस के अनुसार घटना सोमवार देर शाम बोरकुआं की है
•सभी के विरुद्ध पाक्सो एक्ट, विभिन्न धाराओ में केस दर्ज
अलीराजपुर(मप्र)- अलीराजपुर जिला मुख्यालय के पास ग्राम बोरकुआं में 13 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। जहां तीन आरोपियों ने पीड़िता की मां की दुकान के भीतर ही बालिका को हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियों सहित उनका साथ देने वाले 2 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
अचानक पहुंच गई पीड़िता की मां
आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के दौरान ही पीड़िता की मां अचानक दुकान पर पहुंच गई तब उसे घटना का पता चला। मां ने तुरंत ही 100 डायल पर सूचना पुलिस को दे दी। इसी बीच सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
क्या हुआ है?
पुलिस के अनुसार घटना सोमवार देर शाम की है। ग्राम बोरकुआं निवासी कक्षा छठवीं की छात्रा परीक्षा देकर अपनी मां के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान बोरकुआं के पटेल फलिया का अजमेर रावत बाइक पर आया और दोनों को साथ गांव तक चलने को कहा। दोनों मां बेटी बाइक पर बैठ गईं।इसके बाद अजमेर ने दोनों को, पीड़िता की मां की बोरकुआ में रोड किनारे स्थित दुकान पर छोड़ दिया। यहां कुछ देर बाद पीड़िता की मां दुकान के पीछे स्थित अपने घर चली गई।
पकड़े गए आरोपी
अजमेर ने अपने चार दोस्त राहुल रावत, अरविंद रावत, नीलेश रावत व राकेश रावत को बुलाया। तीन लोगों ने बालिका को डरा धमकाकर दरिंदगी की, जबकि दो आरोपी दुकान के बाहर बाइक पर बैठ कर निगरानी कर रहे थे। मामला गंभीर होने से पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पूरी रात सर्चिंग कर सुबह सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
क्या बताया पुलिस ने?
घटना की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध पाॅक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
घटना पर राजनीति भी हुई शुरू
इस मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट कर सरकार और प्रदेश की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए उन्होंने लिखा कि प्रदेश आदिवासियों पर अत्याचार और नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नंबर एक पर है। उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।




कोई टिप्पणी नहीं