आज पत्रकाराें द्वारा किया गया है सागर बंद का आह्वान. Today journalists have called for a Sagar bandh.
आज पत्रकाराें द्वारा किया गया है सागर बंद का आह्वान कई संगठन दे रहे हैं साथ
पत्रकार पर झूठा केस खत्म करने एवं पत्रकार से अभद्रता करने वाले खनिज अधिकारी पर मामला दर्ज करने की है मांग
सागर (एमपी) - एमपी के सागर में पत्रकार से जिला खनिज अधिकारी द्वारा अभद्रता, गाली गलौज एवं मारपीट की घटना को लेकर जिले के समस्त पत्रकाराें ने निंदा करते हुए सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था। लेकिन जिले के पत्रकारों को अब तक न्याय नहीं मिला है। प्रशासन खनिज अधिकारी को बचाता हुआ लग रहा है। पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की थी कि खनिज अधिकारी अनिल पंड्या पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर उन्हें सस्पेंड किया जाए एवं पत्रकार पर गोपालगंज थाना प्रभारी द्वारा बनाए गए झूठे प्रकरण में खात्मा लगाया जाए।
आज के लिए किया गया है सागर बंद का आह्वान
पत्रकार संघ की उपरोक्त मांगे पूरी न होने की दशा में आज धरना प्रदर्शन, चक्काजाम, सागर बंद करने की बात कही गई थी। जिसे लेकर आज 18 मार्च को पत्रकाराें द्वारा सागर बंद का आह्वान किया गया है। कुछ युवा राजनैतिक संगठनों के अलावा,व्यापारी संघ सहित अन्य संगठनों ने बंद का समर्थन किया है एवं आम जनता से बंद को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।
अब देखते हैं आज के बंद के बाद प्रशासन में चेतना आती है या पत्रकारों को कोई और सख्त कदम उठाने की रणनीति पर विचार करना होगा।




कोई टिप्पणी नहीं