सूदखोरी की इंतेहा होने पर जुल्म ढाने वालों के नाम हाथ पर लिखकर कर ली सुसाइड,When the usury reached its limit, he committed suicide by writing the names of those who committed the atrocities on his hand.
सूदखोरी की इंतेहा पर जुल्म ढाने वालों के नाम हाथ पर लिखकर कर ली सुसाइड
नहीं थम रहा ब्याज का धंधा,सूदखोरी में बिखर रहे परिवार, जान देने को मजबूर हो रहे लोग, तेजी से चल रहा है सूदखोरी का धंधा,26 सितंबर की रात को युवक ने लगाई फाँसी ,हैंडराइटिंग की भी जाँच कराएगी पुलिस।
कहां की है बात??
एमपी में जबलपुर के घमापुर पुलिस ने बताया कि अभी जाँच कर रहे हैं। 26 सितंबर की रात तकरीबन 10 बजकर 30 मिनट के आसपास सूचना मिली थी कि कांचघर फिसलना मंदिर के पास रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर जाकर देखा गया तो युवक फाँसी के फंदे पर झूल रहा था। जाँच की गई तो उसके हाथ में कुछ लोगों के नाम लिखे हुए थे. जिनके कारण वह आत्महत्या कर रहा है, उसके घर से सुसाइड नोट भी मिला जिसे जब्त कर उसकी भी जाँच की जा रही है। मर्ग कायम कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट जैसे ही आती है, वैसे ही प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस को सबसे पहले मृतक आदर्श राजपूत के हाथों से लिखे हुए पुराने कुछ रजिस्टर चाहिए, ताकि उसके बेस पर उसके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट और हाथ में लिखे गए आरोपियों के नाम की राइटिंग का मिलान कर सके। उसी से पता चलेगा कि जो नाम उसने लिखे हैं, वह राइटिंग उसी की है या नहीं। इसके लिए पुलिस को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की जाँच रिपोर्ट की आवश्यकता पड़ेगी।
अगर यह रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो प्रताड़ना देने वाले सूदखोरों को, पुलिस सजा दिलाने में अहम रोल अदा करेगी।
शहर में कहां चल रहा है ये गोरखधंधा?
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जबलपुर शहर में सूदखोरी का धंधा बहुत तेजी से चल रहा है। मोहल्लों, कॉलोनियों और मार्केट में सूदखोर मनमानी दर से लोगों को पैसा देकर ब्याज वसूल रहे हैं। इसी कारण से जब लोग सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आ जाते हैं और कोई रास्ता दिखाई नहीं देता तब वह ऐसे आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। जबलपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सूदखोर सक्रिय बताए गए हैं, जो हर माह सूदखोरी का काम कर रहे हैं, लेकिन उनपर कोई भी पुलिसिया कार्रवाई न होने के चलते इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
सुसाइड नोट भी हुआ है बरामद
युवक आदर्श ने सुसाइड करने से पहले अपने हाथ पर ब्याजखोरों के नाम लिखे थे। जो नाम उसने लिखे हैं, वह राइटिंग उसी की है या नहीं। इसके लिए पुलिस को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की जाँच रिपोर्ट की आवश्यकता पड़ेगी। पुलिस की कार्रवाई जारी है।






कोई टिप्पणी नहीं