Breaking News

महिलाओं द्वारा सरेराह कूटे गए पार्षद महोदय,पार्टी ने भेजा अल्टीमेटम,जानिए पूरा मामला,Councillor thrashed by women, party sent ultimatum, know the whole matter.

भाजपा पार्षद को सरेआम कूटा महिलाओं ने वीडियो वायरल होने पर पार्टी ने भेजा अल्टीमेटम जानिए क्या है पूरा मामला?

Source:Social Media 

राजधानी में हुई पिटाई 

               एमपी में भोपाल के एक भाजपा पार्षद की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद प्रदेश भाजपा आलाकमान ने उक्त पार्षद को नोटिस जारी करते हुए अल्टीमेटम जारी किया है. पार्षद की पिटाई से नाराज भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने वार्ड 48 के भाजपा पार्षद से 3 दिन के भीतर अपना पक्ष रखने की बात कही है.

वायरल वीडियो में पिटते नजर आए भोपाल के भाजपा पार्षद 

.


 Source:Social Media

 कब क्या हुआ है? 

         मध्य प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार होने पर भी भाजपा पार्षद का बुरा हाल हो गया. रविवार को भोपाल के वॉर्ड नंबर 48 के पार्षद को महिलाओं ने घेरकर कूट दिया. भाजपा पार्षद और उनके समर्थकों पर आरोप लगा है कि उन्होंने महिलाओं से छेड़छाड़ की और अपशब्द कहे, जिसके बाद कुछ महिलाएं पार्षद पर टूट पड़ीं और सरेराह पार्षद पर थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिया. 

महिलाओं ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप

       ये मामला शाहपुरा स्थित हॉकर्स स्ट्रीट का है. वायरल वीडियो में महिलाएं पार्षद को थप्पड़ मारती हुई स्पष्ट नज़र आ रही हैं. एक अन्य वीडियो में महिलाएं पार्षद और उसके समर्थक पर छेड़छाड़ व अपशब्द कहने का आरोप लगा रही हैं. विवाद के बाद दोनों पक्ष चूना भट्टी थाना पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक हंगामा चलता रहा.

Source:Social Media

पार्षद ने महिलाओं पर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

            जब पूरा मामला थाने में पहुंचा तो पार्षद ने महिलाओं के ख़िलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के साथ गाली-गलौज के आरोप में FIR दर्ज करवाई है, जबकि महिलाओं की तरफ से सिर्फ आवेदन लिया गया, जिसपर महिलाओं ने नाराज़गी भी जताई है. पार्षद से मारपीट करने वाली महिलाओं पर इससे पहले भी ऐसे आरोप लगे हैं. पार्षद का नाम अरविंद बताया जा रहा है। पुलिस भी जांच पड़ताल में जुट गई है।

Source:Social Media

क्या है इनके बीच विवाद की मुख्य वजह ?

         भोपाल के पार्षद और मारपीट करने वाली महिलाओं के बीच विवाद की मुख्य वजह वसूली और अतिक्रमण को बताया जा रहा है. जहां आए दिन शाहपुरा स्ट्रीट से दुकानों के किराया वसूली और अतिक्रमण को लेकर ख़बरें आती ही रहती है. सूत्रों के बताए अनुसार,कुछ दिन पहले यहां अतिक्रमण हटाने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन फिर भी कई दुकानें अभी भी संचालित हो रही हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();