गाय की हत्या कर रास्ते में डालने पर नरसिंहपुर में बवाल,विरोध में सड़कों पर आया हिंदू समाज, Uproar in Narsinghpur after cutting cow's organs and putting them on the road, Hindu community came to the streets in protest.
गाय के अंग काटकर रास्ते में डालने पर नरसिंहपुर में बवाल विरोध में सड़कों पर आया हिंदू समाज
कुछ असामाजिक तत्वों ने एक गाय का सिर और चारों पैर काटकर सड़क पर फेंक दिए, जिससे गुस्साए लोगों ने नरसिंहपुर में बंद का आह्वान करते हुए प्रदर्शन किया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह घटना करते हुए धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया गया है।
•हिंदू संगठनों ने गिरफ्तारी की मांग की है
•लोगों ने घटना के विरोध में नरसिंहपुर बंद किया
•पैदल मार्च में गौ हत्या के खिलाफ नारे लगाए गए
•नरसिंहपुर में हुआ है बवाल
नरसिंहपुर(एमपी) - दशहरा पर्व पर कुछ आसामाजिक तत्वों ने माहौल में अशांति फैलाने के उद्देश्य से एक गाय का सिर और चारों पैर काटकर सड़क पर डाल दिए। लोगों ने जैसे ही सुबह इसे देखा, तो उनका गुस्सा भड़क उठा । चारों ओर इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की जा रही है। इसके साथ ही जैसे ही हिंदू धर्मावलंबियों को जानकारी लगी तो आक्रोश और भी फैलता चला गया।
हिंदू संगठनों ने की गिरफ्तारी की मांग
जिले भर के हिंदू संगठनों ने इस घटना के विरोध में नरसिंहपुर बंद का आव्हान किया है। आमजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए समूचे नगर को बंद कराकर थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
क्या कहा पुलिस ने?
मामले की जानकारी देते हुए सालीचौका पुलिस ने बताया है कि थाना क्षेत्र में बाबई खुर्द मार्ग पर सुबह लोगों ने गाय का कटा हुआ सिर और पैर देखे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। लोगों को समझाकर आक्रोश शांत कराते हुए उनको आश्वस्त किया गया कि अज्ञात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
पैदल मार्च निकाला विरोध में
गौ हत्या से गुस्साए नगर के लोगों ने एकत्र होकर नगर के राधाकृष्ण मंदिर से पैदल मार्च निकालते हुए सालीचौका उप थाने में ज्ञापन सौंपा है। दोषियाें पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। लोगों ने मार्च के दौरान "गौ माता के हत्यारों को गोली मारो" के नारे भी लगाए। हिंदू संगठनों ने भी घटना के विरोध में नरसिंहपुर जिला बंद करने का आव्हान किया है। साथ ही रैली निकालकर पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा जायेगा।
शांति भंग करने का लग रहा षड़यंत्र
स्थानीय लोगों का कहना है कि गौमाता की हत्या जिस तरह की गई है, उसको देखकर साफ साफ लगता है कि विधर्मियों ने हिंदू पर्व के दौरान क्षेत्र की शांति भंग करने का कुत्सित प्रयास किया है। घटना को लेकर पुलिस भी अलर्ट है व स्थिति पर अपनी नजरें जमाए हुए है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है।
कुछ संदिग्ध हैं पुलिस अभिरक्षा में
मामले की जानकारी लगते ही पुलिस सक्रिय हो गई,कुछ संदिग्धों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। गाडरवारा थाना प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया है कि अभी तक पूछताछ में कोई भी जानकारी हासिल नहीं हुई है। पुलिस की जांच अभी जारी है। शीघ्र ही दोषियों को हिरासत में ले लिया जाएगा व उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई जारी है।




कोई टिप्पणी नहीं