भाग्योदय सागर में हुई एक जैन साध्वी के साथ मारपीट, A Jain Sadhvi was assaulted in Bhagyodaya Sagar.
भाग्योदय सागर में हुई एक जैन साध्वी के साथ मारपीट
Source:Social Media
Source:Social Media
सुनने में आया है कि विगत कुछ दिन से
भाग्योदय ट्रस्ट सागर के हालात ठीक नहीं चल रहे,यहां
एक, दो नहीं बल्कि कई गुट सक्रिय चल रहे हैं। सब के
सब अपने वर्चस्व जमाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। आज के
ताजे घटना क्रम में एक जैन साध्वी और सुधा सागरजी
महाराज के एक सेवादार के बीच जबरदस्त लड़ाई हो
गई और उसकी शिकायत थाने तक भी पहुंच गई है।
Source:Social Media
सागर(एमपी)-सागर के भाग्योदय तीर्थ में मुनि सुधा सागरजी का चातुर्मास चल रहा है जिसे लेकर कई
जगहों से जैन धर्म के लोग भाग्योदय तीर्थ पहुंच रहे
हैं।इसी कार्यक्रम के दौरान एक जैन साध्वी के साथ
मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है,जैन
साध्वी के मुताबिक महाराज जी की आहारचर्या के
दौरान गलती से हाथ लगने की वजह से महिलाओं
सहित कुछ लोगों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट
कर दी,जिसकी शिकायत करने साध्वी अपने समर्थकों
के साथ मोतीनगर थाना पहुंचीं। मोतीनगर थाना पुलिस
दो पक्षों में विवाद होने की बात बता रही है साथ ही तथ्यों
के आधार पर आगे की कार्यवाही करने की भी बात कह
रही है।
Source:Social Media
जो भी हो, लेकिन जिस तरह से सबको "अहिंसा
परमो धर्मः" जैसा पाठ पढ़ाया जाता है और ये पाठ
पढ़कर भी अगर कोई हिंसा पर उतारू हो जाए तो कहा
जा सकता है कि यहां सब कुछ तो ठीक नहीं चल रहा
होगा, यहां भी बहुत सुधार की आवश्यकता है।
अब देखते हैं कि आगे क्या होता है??



कोई टिप्पणी नहीं