जैन मुनि पर अभद्रता का आरोप लगाने वाले परिवार का हुआ समाज से 10 साल का निष्कासन,The family that accused Jain monk of indecency was expelled from the society for 10 years
जैन मुनि पर अभद्रता का आरोप लगाने वाले परिवार का हुआ समाज से 10 साल का निष्कासन
क्या है मामला?
एमपी में छतरपुर के घुवारा में जैन मुनि विशांत सागर महाराज से अभद्रता और मारपीट करने वाले आरोपियों को जैन समाज ने 10 साल के लिए समाज से निष्कासित कर दिया है। समाज ने कहा है कि इन आरोपी और उनके परिवार के सदस्य किसी भी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाएंगे।
Source:Social Media
कहां की है बात?
एमपी में छतरपुर जिले के घुवारा में जैन मुनि विशांत सागर महाराज से अभद्रता और मारपीट करने के आरोपियों को जैन समाज से 10 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह मुनादी भी करा दी गई कि 10 साल के दौरान आरोपियों और उनके परिवार के किसी सदस्य में से कोई को भी न तो समाज के बीच अच्छे या बुरे में बुलाएगा, न ही उनके यहां कोई जाएगा। यह निर्णय रविवार को सकल क्षेत्रीय जैन समाज और घुवारा जैन समाज की बैठक में लिया गया।
जैन समाज ने की निंदा
निष्कासन के निर्णय की जानकारी सकल क्षेत्रीय जैन समाज की ओर से पत्र जारी करके समाज जनों के बीच साझा करी गई है, जिसमें कहा गया है कि वैद्य राजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, जिनेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार एवं उनके पूरे परिजनों ने मुनि विशांत सागर महाराज पर झूठा आरोप लगाया। मुनि के साथ अभद्रता और मारपीट भी की। संपूर्ण जैन समाज इस कृत्य की निंदा करता है।
10 साल के लिए निष्कासन
समाज ने सर्वसम्मति से निर्णय कर आगामी 10 साल तक आरोपियों को जैन समाज से निष्कासित किया है। इनके परिवार के जो लोग सामाजिक व धार्मिक समिति में विभिन्न पदों पर हैं, उन्हें सभी समितियों से पृथक माना जाएगा। अलग नहीं होंगे तो इस्तीफा मान लिया जाएगा। उनको और उनके परिवार को पूजा कार्य में नहीं बुलाए जाने का भी निर्णय लिया गया है। अगर घुवारा क्षेत्रीय समाज के लोग इन्हें बुलाते हैं तो वे भी दोषी माने जाएंगे। भविष्य में यदि कभी आरोपी लोगों को समाज से जुड़ना होगा तो इसी तरह समाज की बैठक करके ही निर्णय लिया जाएगा।
लड़की के साथ शिष्य के लापता होने पर मुनि से अभद्रता
आपको बता दें कि घुवारा में जैन मुनि विशांत सागर चातुर्मास कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ का एक शिष्य एक लड़की के साथ लापता हो गया । इससे गुस्साए लोगों ने शनिवार को सुबह प्रवास स्थल पर पहुंचकर जैन मुनि पर हमला कर दिया और अभद्रता करते हुए मारपीट भी की। इससे जैन समाज के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने थाने पहुंचकर धरना दिया। इसके बाद सात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। इसके साथ ही जैन समाज के संगठनों ने रविवार को बैठक बुलाने का निर्णय लिया, जिसमें आरोपी परिवार का 10 वर्षों के लिए समाज से निष्कासन किया गया है।





कोई टिप्पणी नहीं