साले ने गमछे से घोंट दिया जीजा का गला, पत्नी भी रही शामिल, The brother-in-law strangled the brother-in-law, the wife was also involved.
देवास के खातेगांव में मर्डर का खुलासा, साले ने गमछे से घोंट दिया जीजा का गला पत्नी भी रही शामिल
प्राप्त जानकारी अनुसार खातेगांव में पारिवारिक विवाद में साले ने जीजा की हत्या की जिसमें साले की पत्नी, मृतक की पत्नी और मौसेरा भाई लिप्त थे।कत्ल का खुलासा होते ही देवास पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया अब पुलिस हिरासत में हैं चारों आरोपी।
दरअसल देवास के खातेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत 3 दिन पूर्व सड़क किनारे युवक का शव पड़ा हुआ मिला जिस मामले में मर्ग जांच के बाद गुरुवार को हत्या का मामला अज्ञात आरोपी पर दर्ज करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। युवक की हत्या उसके ही साले ने गमछा से गला घोंटकर करी थी। इस हत्या में साले के मौसेरे भाई, मृतक की पत्नी और साले की पत्नी ने भी सहयोग किया था। पुलिस द्वारा चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक संतोष की गर्दन पर चोट व नाखून के निशान पाये गये थे। लघु पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत होना पाया गया है।जिसके आधार पर पुलिस ने गुरुवार शाम को अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि करीब 8 दिन पहले संतोष व उसकी पत्नी अनीता का झगड़ा हुआ था तो अनीता अपने भाई तुलसीराम के पास खातेगांव चली गई थी।
कब हुई आशंका ?
एक अक्टूबर को संतोष अपने गांव के सुगन के साथ मोटर साइकिल से अपनी पत्नी अनीता को लेने खातेगांव आया था। जब शाम तक संतोष अपने घर नहीं आया तो उसके पिता सुरेश ने सुगन के घर जाकर पूछा तो उसने बताया कि संतोष खातेगांव में उसके साले तुलसीराम के घर रुक गया।
कैसे चला हत्याकांड का पता ?
जब घटना के संबंध मे मृतक संतोष के साले तुलसीराम एवं मौसेरे भाई प्रकाश बारेला से पूछताछ की गई, तो यह तथ्य सामने आया कि अनीता व बच्चों को घर ले जाने की बात पर संतोष का विवाद अपने साले एवं पत्नी से हो गया था। बस इसी से क्षुब्ध होकर संतोष के साले तुलसीराम जमरे निवासी श्यामपुरा,थाना सिद्दीकगंज,जिला सीहोर द्वारा गमछे से गला दबाकर संतोष की हत्या कर दी गई।इस जघन्य कृत्य में तुलसीराम की मदद उसके मोसेरे भाई प्रकाश निवासी श्यामपुरा एवं तुलसीराम की पत्नी मायाबाई, संतोष की पत्नी अनीता ने भी की थी। बाद में शव को तिवड़िया के कच्चे रास्ते में फेंक दिया गया था। अब पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।



कोई टिप्पणी नहीं