Breaking News

मूर्ति तो मूर्ति पूरा का पूरा मंदिर ही हो गया चोरी,अब ढूंढ रही है एमपी पुलिस,Not only the idol but the entire temple was stolen, now MP police is searching for it.

मूर्ति तो मूर्ति पूरा का पूरा मंदिर ही हो गया चोरी अब ढूंढ रही है एमपी पुलिस 

Source: Social Media 

कहां की है बात?

        दरअसल मध्य प्रदेश के सीधी में जगदंबा की मूर्ति सहित एक पूरा मंदिर ही गायब हो गया है जिसे चोर, जेसीबी से खोदकर ले गए, सीधी के आदिवासी अंचल कुसमी के जंगल में बीचों बीच आस्था का केंद्र तुर्रानाथ धाम स्थित है। जहां हजारों साल पुराना माता जगदंबा का मंदिर बना हुआ था। शारदीय नवरात्र के पहले ही दिन मां जगदंबा की मूर्ति तो मूर्ति यहां से मंदिर तक को चोरों ने उखाड़ दिया।

Source: Social Media 

वन विभाग को जानकारी ही नहीं!

             प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि वन विभाग की टीम को भी इसके बारे में कोई सूचना नहीं है। कहने को तो वन विभाग के कर्मचारी वन संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करते हैं। लेकिन यहां तो वन विभाग की टीम को मंदिर गायब होने के बारे में कोई सूचना ही नहीं है। जंगल के बीचों-बीच बना यह मंदिर आस्था का केंद्र था जो हजारों साल पुराना बताया गया है।वन विभाग के कर्मचारियों को इस बात की भनक तक नहीं है। सुबह से लेकर दोपहर तक आम लोग वहां मौजूद रहे,लेकिन वन विभाग का कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मौके पर देखने तक नहीं आया. 

Source: Social Media 

आखिर कैसे चला पता?

       नवरात्र के पहले दिन जब माता के दर्शन करने श्रद्धालु मंदिर के पास पहुंचे तो उनके पैरों के नीचे से जैसे जमीन ही खिसक गई। माता की सिर्फ मूर्ति ही नहीं बल्कि मंदिर भी वहां से गायब हो चुका था जिसे जेसीबी से खोदकर चोर उठाकर ले गए थे। स्थानीय पुलिस अधिकारी को जब इसकी सूचना दी गई तो मौके पर पुलिस की टीम ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();