Breaking News

जान से मारने की नियत से घटना करने वाले आरोपियों को मोतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार,Motinagar police arrested the accused who committed the incident with intent to kill.

जान से मारने की नियत से घटना करने वाले आरोपियों को मोतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार


क्या है मामला?

        06 अक्टूबर 2024 को फरियादी राशिद पिता रहीश शाह उम्र 20 साल,निवासी कसाई मण्डी,सागर म.प्र ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि 05 अक्टूबर के रात करीब 10 बजे जब मैं अपने पिता रहीश शाह के साथ अपने घर कसाई मण्डी जा रहा था, तो राहतगढ बस स्टेण्ड के पास में चाय पीने रूक गया और मेरे पापा थोडी दूर नायक इलेक्ट्रिकल की दुकान के सामने खड़े हो गये, उसी समय करीला का साजिद मुसलमान अपने एक अन्य दोस्त के साथ ऑटो से वहां पर आ गया और ऑटो से नीचे उतरकर मेरे पापा को पुरानी बुराई पर गंदी गंदी गालियां देने लगा।मना करने पर साजिद के साथ आये व्यक्ति ने मेरे पापा के दोनो हाथ पकड लिये और साजिद बोला आज तुझे जान से मार देता हूं और अपनी जेब से कटर निकाल कर मेरे पापा को जान से मारने की नियत से उनकी गर्दन पर दो बार कटर मार दिया । मेरे पापा थोड़ा पीछे हटे तो गर्दन के बजाए उनके दोनों गालों में कटर लगा जिससे खून निकलने लगा पापा चिल्लाये तो मैं और मेरे दोस्त रहवान,फैजान और आसपास के लोग आ गये जिससे वह दोनो वहां से भाग गये ।

फरियादी ने की FIR 

   फरियादी की रिपोर्ट पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किये जाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुये आरोपियों सज्जू उर्फ साजिद खान पिता सलीम खान उम्र 22 साल निवासी बड़ा करीला सागर, एवं अफसर उर्फ अन्ना खान पिता गुलाब हुसैन उम्र 42 साल निवासी चंद्रशेखर वार्ड सागर ,को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिन्होंने अपराध करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त कटर भी जब्त की गई तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं जिसके विरूद्ध विभिन्न अपराधिक मामले पंजीबद्ध हैं।


कौन कौन रहे शामिल?

     सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों में निरीक्षक जसवंत राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर,उप निरीक्षक संजय तिवारी प्रधान आरक्षक,देवेन्द्र कुमार प्रधान आरक्षक, जानकी मिश्रा  प्रधान आरक्षक,प्रमोद बागरी आरक्षक, अभय विनोदिया आरक्षक, गुडडू सिंह आरक्षक,राहुल कुमार आरक्षक, लखन आरक्षक, प्रेम कुमार आरक्षक ,पवन आरक्षक आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();