विधायकजी खुद ही दे रहे पहरा,बोले-यह कोई इवेंट नहीं. MLA-himself-is-keeping-guard-said-this-is-not-an-event.
विधायकजी खुद ही दे रहे पहरा बोले-यह कोई इवेंट नहीं
शारदीय नवरात्रि में जहां चारों तरफ गरबा की धूम है तो वहीं एमपी के जबलपुर में गरबा आयोजन को लेकर भाजपा विधायक बेहद एक्टिव नजर आ रहे हैं. वह खुद ही गरबा आयोजनों पर नजर रख रहे हैं.
गरबा आयोजन में विधायक का पहरा
मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी प्रतिवर्ष नवरात्रि में गरबा उत्सव का आयोजन बड़े स्तर पर होता है. इस बार भी शहर में कई जगहों पर गरबा का आयोजन किया जा रहा है. गरबा कार्यक्रमों के लिए इस बार कड़े नियम बनाए गए हैं,जबलपुर में बीजेपी के एक विधायक खुद गरबा आयोजनों में बेहद एक्टिव दिख रहे हैं, एक तरह से वो हर आयोजन में खुद पहरा दे रहे हैं. विधायकजी कहना है कि गरबा कोई इवेंट नहीं है, इसलिए इस तरह के आयोजनों में किसी भी तरह के असामाजिक तत्व बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.
जबलपुर उत्तर मध्य में हो रहे आयोजन
जबलपुर की उत्तर मध्य विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने गरबा आयोजनों पर अपनी राय दी है. उनका कहना है कि जबलपुर में आयोजित हो रहे ज्यादातर गरबा महोत्सव उनके ही विधानसभा क्षेत्र में हो रहे हैं. इसलिए उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है. अतः विधायक खुद गरबे में जा रहे हैं और असामाजिक तत्व जो नवरात्रि में विशेष गरबे के आयोजन की फिजा बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, उन पर सख्ती दिखाने की बात कही है.
क्या कहा है विधायक ने?
विधायक अभिलाष पांडे का कहना है कि गरबा आयोजन कोई इवेंट नहीं है, यह नवरात्रि पर किए जाने वाली आराधना का उत्सव है इसलिए इस तरह के आयोजन में किसी भी तरह की लापरवाही और असामाजिक तत्व बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे. गरबा आयोजन पर विशेष निगरानी की जा रही है. हर साल की तरह इस बार भी जबलपुर में गरबा के आयोजन किए जा रहे हैं.
पुलिस की हो रही गश्त
जबलपुर में नवरात्रि में पुलिस भी एक्टिव है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जबलपुर में रविवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला था. जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की बात कही है. साथ ही उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों और गुंडे बदमाशों की तरफ से यदि किसी भी प्रकार की कोई अनैतिक गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास किया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी.पुलिस लगातार गश्त कर रही है।






कोई टिप्पणी नहीं