Breaking News

स्नेक कैचर को काटा तो कोबरा खुद ही मर गया,The cobra itself died when it bit the snake catcher.

स्नेक कैचर को काटा तो कोबरा खुद ही मर गया स्नेक कैचर है सुरक्षित 


स्नेक कैचर चंद्रकुमार ने पकड़ा था कोबरा

 रेस्क्यू के समय हाथ के अंगूठे में काटा था,स्नेक कैचर को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

नरयावली(सागर)- एमपी के सागर जिले के नरयावली में एक हैरत में डाल देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक स्नेक कैचर को रेस्क्यू के समय कोबरा ने डस लिया। इस घटना में स्नेक कैचर तो सुरक्षित है, लेकिन कोबरा की मौत हो गई। घटना का मेमो जब शुक्रवार को थाने पहुंचा तो मामला सामने आया।

 क्या है पूरा मामला?

     प्राप्त जानकारी के अनुसार नरयावली के मेन रोड बेरियर के पास एक कोबरा सांप निकला था। जब आसपास के लोगों ने स्नेक कैचर चंद्रकुमार अहिरवार को सूचना दी तो स्नेक कैचर चंद्रकुमार मौके पर पहुंच गए और कोबरा का रेस्क्यू किया। जब रेस्क्यू कर सांप को पकड़ लिया गया तभी कोबरा ने स्नेक कैचर चंद्रकुमार के दोनों हाथों के अंगूठों में डस लिया। घटना देखकर परिवार वालों ने स्नेक कैचर को भाग्योदय अस्पताल सागर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया गया। स्वस्थ होने पर चंद्रकुमार को घर भेज दिया गया। इस घटनाक्रम का मेमो जब नरयावली पुलिस थाने को भेजा गया, तो शुक्रवार को मेमो थाने पहुंचने पर पुलिस ने स्नेक कैचर को थाने बुलाकर उक्त संबंध में पूछताछ की। 

कोबरा को पकड़ते ही एक के बाद एक दो फन मारे 

           स्नेक कैचर चंद्रकुमार अहिरवार उम्र 22 साल निवासी नरयावली ने पुलिस को बताया कि 18 जुलाई को नगर के मेन रोड बेरियर के पास सांप निकला था। सूचना मिलने पर सांप पकड़ने के लिए पहुंचा। जहां करीब 5 फीट लंबा कोबरा पकड़ा। इसी दौरान सांप ने एक के बाद एक दो बार फन मारकर हाथ के दोनों अंगूठों में डस लिया। परिवार वालों ने सागर के भाग्योदय अस्पताल में भर्ती कराया। स्नेक कैचर ने बताया कि सांप ने मुझे डसा तो मैं तो सुरक्षित हूं। लेकिन सांप मर गया है। घटनाक्रम की कहानी सुन पुलिस हक्की बक्की रह गई। स्नेक कैचर चंद्रकुमार अहिरवार अब स्वस्थ है।

कोई टिप्पणी नहीं

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();