थाना खुरई ग्रामीण पुलिस ने चोरी हुए ट्रेक्टर ट्राली को किया बरामद, 4 आरोपी भी गिरफ्तार, Khurai rural police station recovered the stolen tractor trolley, 4 accused also arrested.
खुरई ग्रामीण पुलिस ने चोरी हुए ट्रेक्टर ट्राली को किया बरामद 4 आरोपी गिरफ्तार
सागर (एमपी)- सागर जिलांतर्गत थाना खुरई ग्रामीण में फरियादी मनोज कुमार पिता स्व. बाबूलाल जैन उम्र 62 साल निवासी सहोद्राराय वार्ड खुरई के द्वारा 29 जुलाई 2024 को थाना में रिपोर्ट की गई थी कि उनके स्वराज ट्रेक्टर एवं ट्राली को दिनांक 28-29 तारीख की दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर, चोरी कर ले गए हैं ।रिपोर्ट पर थाना खुरई ग्रामीण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी द्वारा ट्रैक्टर चोरी की संपूर्ण घटना क्रम की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना संजीव उइके एवं एसडीओपी खुरई को देकर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना द्वारा समस्त प्रयास कर सीसीटीवी फुटेज एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर चलाने वाले आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी खुरई ग्रामीण के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित की गईं, गठित की गई टीमों द्वारा चोरी किए गये ट्रेक्टर व ट्राली की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जरुआखेड़ा, बांदरी, रजवांस, मालथौन आदि स्थानों पर की गई पतारसी के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 01 अगस्त को आरोपियान अजय उर्फ अज्जू यादव निवासी उजनेट, चन्द्रशेखर उर्फ चंदू लोधी, रानू उर्फ देवीसींग अहिरवार एवं प्रतिपाल उर्फ पिंकी लोधी सभी निवासी ग्राम मुड़िया, थाना खुरई शहर को हिरासत में लेकर सूक्ष्मता से पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी गया ट्रेक्टर व ट्राली चोरी करना कबूल लिया। आरोपियों के बताये स्थान बांदरी रजवांस हाईवे, आंचल ढाबा के पास से आरोपी चन्द्रशेखर उर्फ चंदू के पेश करने पर एक स्वराज ट्रेक्टर क्रमांक MP 15 AB 5637 मय ट्राला (कीमत लगभग 3 लाख 51 हजार रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल पल्सर (कीमत करीब 120000 एक लाख बीस हजार) ,कुल मसरूका 471000 जप्त कर पुलिस द्वारा कब्जे में लिया जाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धनेन्द्र यादव, सहायक उपनिरीक्षक जे.पी.यादव, सहायक उपनिरीक्षक हुकम सिंह कुमरे , प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, सौरभ रैकवार, अमर तिवारी आरक्षक संजय जाट, सत्येन्द्र निगम, बाबूलाल, दिनेश, लोकेन्द्र, राहुल वर्मा, अनिल पटेल का अहम योगदान रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं