पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लगाई आग,पत्नी ने करी शिकायत,Husband sets fire to wife's private part, wife complains
पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लगाई आग पत्नी ने इस दरिंदगी की करी शिकायत
क्या हुआ है?
नशेबाज पति ने अपने पत्नी को दहेज के लिए सताया और जबरन अप्राकृतिक सेक्स भी किया। इसके साथ साथ उसने अपने भाई और मां के साथ मिलकर बीवी का प्राइवेट पार्ट जला दिया।
फरियादी महिला ने आईजी से दर्ज कराई शिकायत
•आग लगा कर हत्या का किया गया प्रयास
•दहेज में दो लाख़ ना मिलने से था नाराज
बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब के नशे में पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में आग लगाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया है। ये मामला मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना के सिकंदरपुर मुहल्ले का है। आरोप लगाया गया है कि पति दीपक पटेल शराब पीकर पत्नी से रोज दहेज़ के 2 लाख रूपये अपने पिता से लाने को कहता । नशे की हालत में उसने अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। पत्नी के विरोध करने पर मारपीट भी करता । इस मामले में बुधवार को पीड़िता ने आईजी, डीएम और एसएसपी से मिलकर शिकायत की है। इनकी 2 बेटी और एक बेटा है।
शादी के 11 साल बाद तक किया इंतजार
महिला ने बताया, दो माह पहले शराब के नशे में पति ने मायके से 2 लाख रूपये लाने को कहा था। पत्नी ने इसका विरोध किया तो पति, देवर और सास ने मिलकर महीला से मारपीट की। जिसके बाद सभी ने उसे जान मारने की योजना बनाकर निर्वस्त्र कर दिया और पति ने प्राइवेट पार्ट पर तेल छिड़क कर माचिस जलाकर आग लगा दी। आग लगाने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह से आग बुझाकर जब शोर मचाया तो आवाज सुनकर मकान मालिक ने सहयोग कर कमरे से बाहर निकाला। पीड़िता ने कहा कि फिर तीन बच्चों को लेकर जोगिया मठ स्थित अपने मायके आ गई। इस मामले में थाना में आवेदन देकर शिकायत तो की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई ।
प्राइवेट पार्ट में लगाई आग
पीड़िता के वकील निसाउद्दीन ने बताया कि पीड़िता जोगिया मठ की रहने वाली है। 2013 में इसकी शादी सिकंदरपुर के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए इसे प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़िता का पति शराबी है और बेरोजगार है। दो बच्ची पैदा होने के बाद पीड़िता को और ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा। दो महीने पहले 30 मई को पति, देवर और सास ने पीड़िता को कहा कि दो लाख रुपया अपने मायके से लाओ। मेरे बेटे को कामधंधा करना है। मना करने पर तीनों ने बेरहमी से इसकी पिटाई की जाने लगी। फिर एक दिन मारपीट के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया गया। अब बिहार पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।






कोई टिप्पणी नहीं