प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति को सुला दिया मौत की नींद, Wife, madly in love with her lover, put her husband to death
प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पति को सुला दिया मौत की नींद
कहां हुई है वारदात ?
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली. वह अपने प्रेमी के प्यार में इतनी पागल थी कि उस पत्नी ने अपने पति की हत्या कराने के लिए उसकी लोकेशन इंस्टाग्राम पर मैसेज से दे दी.
कौन पकड़ाया ?
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पत्नी ने प्रेमी से मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने अपने पति की हत्या कराने के लिए उसकी लोकेशन इंस्टाग्राम पर मैसेज कर दी. कोतवाली नगर पुलिस और SOG टीम ने संयुक्त कार्यवाही में घटना का खुलासा किया और तीन अभियुक्तों के साथ मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया है.
प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी ने पार कर दी हद
सदर कोतवाली क्षेत्र के कलवारी रोड पर FCI गोदाम के सामने शुक्रवार की सुबह मुनेंद्र उपाध्याय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अज्ञात हमलावरों ने मुनेंद्र को तब गोली मारी जब वह सुबह की सैर पर निकले थे. मृतक मुनेंद्र के भाई अशोक ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उनका भाई रोज की तरह सुबह 5 बजे टहलने निकला और कलवारी रोड पर FCI गोदाम के पास पहुंचा तो आरोपी भानु ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. अशोक ने बताया कि इस हत्या में मृतक की पत्नी प्रियंका भी शामिल थी.
प्रेमी से मिलकर पति को सुलाया मौत की नींद
पुलिस की पूछताछ में प्रियंका ने बताया कि उसके भानु के साथ प्रेम संबंध थे और वह एक-डेढ़ साल पहले भानु के साथ चली गई थी. प्रियंका ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर उससे मारपीट करते हुए कहता था कि पहले भानु को मारूंगा फिर तुझे मारूंगा. प्रियंका ने भानु को यह सारी बात बता दी और फिर भानु, भोला और उसने स्वयं ने मिलकर मुनेंद्र की हत्या की योजना बनाई. प्रियंका ने अपने पति की लोकेशन इंस्टाग्राम से भानु और भोला को दी साथ ही मोबाइल से चैट और कॉल डीटेल को डिलीट कर दिया.
पति की हत्या की साजिश में पकड़ी गई पत्नी
पुलिस ने घटना की जांच के बाद 3 आरोपियों भोला पचौरी, राजीव गौतम, रजत कुमार और मृतक की पत्नी प्रियंका को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 2 तमंचे, 4 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई. पुलिस की कार्रवाई जारी है।


.jpeg)
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं